जेपीएल तमनार में श्री ओपी जिंदल जी का 90 वी जयंती सादगीपूर्ण माहौल में मना

जेपीएल तमनार में श्री ओपी जिंदल जी का 90 वी जयंती सादगीपूर्ण माहौल में मना

मेन ऑफ स्टील बाबूजी ओपी जिंदल जी का 90 वी जयंती सीएसआर सप्ताह (7 से 12 अगस्त 20) का शुभारंभ अनेक जन हितेषी कार्यक्रम
🔹जेपीएल तमनार में ओपी जिन्दल समूह के संस्थापक स्वर्गीय ओ पी जिन्दल की 90 वी जयंती सीएसआर सप्ताह 7 अगस्त को पौधरोपण से शुभारंभ

तमनार @ संदेशा दुलेंद्र पटेल 7.8.2020
कर्मयोगी,युगदृष्टा मेड इन इंडिया हेतु संकल्पित मेन ऑफ स्टील श्री ओम प्रकाश जिन्दल की 90 वीं जयंती कोरोना संक्रमण बचाव दिशा निर्देशों का पालन करते बाबूजी ओपी जिंदल जी छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित दीप प्रज्वलन पश्चात केक काटकर सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया।

कहते हैं कि मनुष्य अपनी किस्मत खुद लिखता है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है, जो अपनी किस्मत के साथ साथ देश की किस्मत लिखने में एक भूमिका का निर्वहन करते हैं। ऐसे ही शख्सियत के प्रत्यक्ष उद्धहरण हैं ’बाबुजी’ श्री ओ.पी. जिंदल। जिन्होंने ना सिर्फ सफलताएं हासिल की बल्कि इन सफलताओं से पूरी दूनियॉ को चमत्कृत कर, अपने आप को रोल मॉडल के रूप विश्व पटल में प्रस्तुत किया। जाने माने उद्योगपति, समर्पित समाजसेवी, किसान कामगारों, दलित पिछड़ों के मशीहा एवं स्वदेशी आहूती से उन्नत भारत का सपना देखने वाले ‘‘मैन ऑफ स्टील‘‘ के नाम से प्रख्यात जिंदल समूह के संस्थापक श्री ओमप्रकाश जिंदल ‘‘बाबूजी‘‘ के 90 वें जन्मदिवस 7 अगस्त को जिंदल पावर लिमिटेड तमनार परम श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जिप्ट आडिटोरियम में उनके छायाचित्र के समक्ष केक काटकर कर्मचारियों को उनके जन्मदिवस की बधाईयॉ दी गई एवं उनके द्वारा सामाजिक सरोकार एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए किए गये विकास कार्यों को स्मरण किया गया। ’बाबुजी’ के जन्म दिवस को उल्लेखनीय बनाने के लिए जेएसपीएल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा सीएसआर सप्ताह 07 से 12 अगस्त 20 तक मनाया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें विभिन्न जनहितैषी विकास कार्यक्रमों का आयोजन किये जायेगें। कार्यक्रम प्रेसिडेंट एवं सीओओ नगीन कोठारी, मेजर जनरल (रिटा.) प्रेसिडेंट गजेन्द्र प्रसाद, उपाध्यक्ष डी.के भार्गव, लायजन एवं जनसम्पर्क भूषण सिंह सहायक उपाध्यक्ष, मानव संसाधन एवं कर्मचारी सेवाएं गजेन्द्र रावत, उपाध्यक्ष, आपरेशन आर.डी.कटरे, उपाध्यक्ष मेंटनेंस अजित राय, सहायक उपाध्यक्ष रामनिवास सरोया, महाप्रबंधक एम. सूर्या राव महाप्रबंधक सुनील अग्रवाल, उप महाप्रबंधक ऋषिकेष शर्मा, उप महाप्रबंधक आर.पी. पाण्डेय, उप महाप्रबंधक सुदीप सिन्हा उप महाप्रबंधक जेपीएल तमनार एवं समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों, संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। ज्ञातव्य हो कि कोरोना काल, कोविड 19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी, मास्क एवं सैनिटाइजर का समुचित व्यवस्था एवं उपयोग करते हुए सीमित कर्मचारियों की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम को आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रथमतया भूषण सिंह ने अपने स्वागत सम्बोधन में कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत करते हुए ’बाबूजी’ श्री ओमप्रकाश जिंदल के 90वें जन्मदिवस की हार्दिक बधाईयॉ व शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ’बाबुजी’ बहुमुखी प्रतिभा के साक्षात प्रतिमुर्ति थे। जिन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठा व दूरदर्शिता के बलबुते जिंदल समूह जैसे विशालकाय साम्राज्य खडा़ कर दिया, जो अपने आप में एक उदाहरण है। श्री गजेन्द्र प्रसाद ने अपने सारगर्भित सम्बोधन में कहा कि किसी भी व्यक्ति को ’बाबूजी’ कहकर सम्बोधित करना उनके प्रति परम श्रद्धा को अभिव्यक्त करना है। निःसंदेह बाबूजी कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों में श्रद्धा व समान का पुंज थे। जहॉ वे एक उद्योगपति थे, वहीं जमीन से जुड़े एक कुशल राजनयिक व समाजसेवी भी थे। उनकी दूरदर्शिता का ही प्रमाण है कि जेपीएल तमनार वर्तमान समय में देश का अग्रणी ऊर्जा उत्पादक एवं पर्याहितैषी बेहेतरीन संस्थानों में से एक शीर्ष पर विद्यमान संस्थान है। संस्थान के प्रमुख श्री नगीन कोठारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक सामान्य किसान के पुत्र का शुन्य से औद्योगिक अरबपति के रूप में प्रख्यात् होना सामान्य नहीं वरन उनके दूरदर्शिता एवं नेतृत्व क्षमता का अद्वितीय उद्धहरण है। इस माटी पुत्र की कहानी प्रयास, साहस, उपलब्धि एवं समर्पण की एक गाथा है। उन्होनें अपना जीवन साधारण व्यक्ति के रूप में प्रारंभ किया, जिनके कठिन प्रयासों एवं कार्य के प्रति तीव्र लगन ने उन्हें सफलता के उच्च शिखर पर विद्यमान कर दिया। उन्होनें कहा कि आज भारत विश्व में स्टील उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर विद्यमान है, जिसमें जेएसपीएल समूह का योगदान महत्पवूर्ण है। उन्होने जिंदल परिवार के समस्त कर्मचारियों से बाबुजी के जीवनवृत्त को अनुशरण करने का आग्रह किया।

वहीं अपरान्ह में संयंत्र परिसर में नगीन कोठारी,गजेन्द्र प्रसाद, मेजर जनरल (रिटा.) प्रेसिडेंट, डी.के भार्गव, उपाध्यक्ष, लायजन एवं जनसम्पर्क, गजेन्द्र रावत, उपाध्यक्ष, आर.डी. कटरे, उपाध्यक्ष, भूषण सिंह, सहायक उपाध्यक्ष, मानव संसाधन एवं कर्मचारी सेवाएं रफिक अहमद, सहायक उपाध्यक्ष, अजित राय, सहायक उपाध्यक्ष एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में सघन वृक्षारोपण किया गया एवं बाबूजी के जन्म दिवस के अवसर पर धरा को हरित पट्टिका के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सीएसआर के श्री राजेश रावत ने किया।

*सीएसआर सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम*
08 अगस्त को कोरोना योद्धा सम्मान समारोह, 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरहोर मोहल्ला सीतापारा में मास्क, सेनीटायजर, मच्छरदानी, शालेय गणवेश, अध्ययन समग्री वितरण एवं भोजन व्यवस्था, 10 अगस्त को ओ0पी0 जिंदल ज्वेल एवं स्टार छात्रवृत्ति वितरण एवं एसआरआई किसानों को खाद वितरण कार्यक्रम, 11 अगस्त को आकृति सिलाई प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण वितरण, 12 अगस्त को विश्व युवा दिवस के अवसर पर युवाओं में कोरोना कोविड19 पर संकुल स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम एवं ब्स्ब् लिबरा एवं राबो में कैरियर काउन्सिलग सत्र का आयोजन प्रमुख है।


