WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
तमनार

सतत विकास के संकल्प को साकार करने की पहल – ओपीजेयू में ‘रोल ऑफ इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ विषय पर 7वां दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 19 नवंबर से

सतत विकास के संकल्प को साकार करने की पहल – ओपीजेयू में ‘रोल ऑफ इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ विषय पर 7वां दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 19 नवंबर से
(“सतत विकास के लक्ष्य तभी प्राप्त किए जा सकते हैं, जब नवाचार, उद्यमिता और प्रबंधन एक-दूसरे के पूरक बनकर कार्य करें। ओपीजेयू का यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन इन तीनों क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर भविष्य के विकास के लिए नए विचारों और समाधान तलाशने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।”— डॉ. आर. डी. पाटीदार, कुलपति, ओपीजेयू)

तमनार @ संदेशा 24

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा ‘रोल ऑफ इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ विषय पर दो दिवसीय 7वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 19 एवं 20 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में मिश्रित (हाइब्रिड) माध्यम से किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सहभागिता का अवसर मिलेगा।

सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य नवाचार, उद्यमिता एवं प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों, उद्यमियों तथा अन्य हितधारकों को एक साझा मंच पर लाना और सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति में उनकी भूमिका पर सार्थक विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना है। यह सम्मेलन नवाचार आधारित दृष्टिकोणों के माध्यम से सतत विकास की व्यावहारिक चुनौतियों की पहचान करने, उनके समाधान तलाशने तथा नवीन विचारों एवं अनुसंधान निष्कर्षों के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण बहुविषयक मंच प्रदान करेगा। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय (यूके), सोहर विश्वविद्यालय (ओमान), मेट्रोपोलिया यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज (फिनलैंड), आईसीआरसी तथा ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के सहयोग से किया जा रहा है। इस दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, शोधकर्ता, उद्योग विशेषज्ञ एवं प्रबंधन क्षेत्र के प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। वे नवाचार, उद्यमिता, प्रबंधन, व्यावसायिक स्थिरता और सतत विकास से जुड़े विभिन्न समकालीन विषयों पर अपने शोधपत्र, विचार एवं अनुभव साझा करेंगे। सम्मेलन के माध्यम से शैक्षणिक जगत और उद्योग के बीच सहयोग को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सतत एवं समावेशी विकास के लिए नवीन संभावनाओं और प्रभावी रणनीतियों को विकसित करने पर विशेष बल दिया जाएगा।
ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के कुलपति एवं सम्मेलन के जनरल चेयर डॉ. आर. डी. पाटीदार ने सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान विश्व तीव्र तकनीकी परिवर्तन, पर्यावरणीय असंतुलन और सामाजिक चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नवाचार, उद्यमिता और प्रभावी प्रबंधन का परस्पर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नवाचार नए विचारों और संभावनाओं को जन्म देता है, उद्यमिता उन्हें व्यावहारिक स्वरूप प्रदान करती है, जबकि कुशल प्रबंधन इन प्रयासों को प्रभावी, उत्तरदायी और दीर्घकालिक बनाता है। इन तीनों क्षेत्रों का समन्वित योगदान ही आर्थिक प्रगति, सामाजिक समावेशन और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए एक बेहतर एवं टिकाऊ भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। डॉ. पाटीदार ने आगे कहा कि “सतत विकास के लक्ष्य तभी प्राप्त किए जा सकते हैं, जब नवाचार, उद्यमिता और प्रबंधन एक-दूसरे के पूरक बनकर कार्य करें। ओपीजेयू का यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन इन तीनों क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक साझा मंच पर लाकर भविष्य के विकास के लिए नए विचारों, नवाचार-आधारित दृष्टिकोणों और व्यावहारिक समाधानों की तलाश करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 19 एवं 20 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाला ‘रोल ऑफ इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ विषयक यह दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ज्ञान, अनुसंधान और अनुभवों के आदान-प्रदान के साथ-साथ सतत एवं समावेशी विकास की दिशा में सार्थक सहयोग को प्रोत्साहित करेगा।
ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन 19 नवंबर 2026 को देश-विदेश से आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से प्रो. (डॉ.) अमिया भौमिक (संस्थापक-अध्यक्ष एवं ग्रुप सीईओ, लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया), प्रो. (डॉ.) विनय चौहान (कुलपति, एस.एन.पी.यू., रायगढ़), प्रो. संजीव प्राशर (निदेशक, भारतीय प्रबंधन संस्थान – आईआईएम रायपुर), श्री देबज्योति रॉय (कार्यकारी निदेशक, जिंदल स्टील, रायगढ़), डॉ. मोहम्मद ताहिर इस्माइल (डिप्टी डीन एवं सहायक प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी सियास, मलेशिया), डॉ. अजीत कुमार मिश्रा (प्रोफेसर, बाथ विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम) तथा डॉ. आर. डी. पाटीदार (कुलपति, ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय) की विशेष उपस्थिति रहेगी।
दो दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उद्घाटन एवं समापन समारोह के अतिरिक्त विशिष्ट व्याख्यान, मुख्य वक्तव्य सत्र (की-नोट सत्र) तथा विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इन सत्रों में विषय-विशेषज्ञों एवं प्रख्यात शिक्षाविदों द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे तथा देश-विदेश के शोधकर्ताओं द्वारा अपने शोध-पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। साथ ही, नवाचार, उद्यमिता, प्रबंधन और सतत विकास से जुड़े समकालीन मुद्दों पर विचार-विमर्श एवं तकनीकी चर्चाएँ आयोजित होंगी। सम्मेलन प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ विचारों और अनुभवों के आदान-प्रदान, अकादमिक संवाद, आपसी सहयोग तथा व्यावसायिक संपर्कों के विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
इस दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विषय-विशेषज्ञों की सहभागिता रहेगी। राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख विशेषज्ञों में प्रो. आशीष कुमार श्रीवास्तव (अधिष्ठाता एवं प्रबंधन के प्रोफेसर, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर), प्रो. आर. के. प्रधान (अधिष्ठाता एवं प्रोफेसर, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर), प्रो. तपन बरुक (विभागाध्यक्ष एवं अर्थशास्त्र के रीडर, एल.एन.सी.जे., झारसुगुड़ा), डॉ. पुष्कर दुबे (विभागाध्यक्ष, प्रबंधन, पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर), डॉ. प्रसाद वी. काने (सह-प्राध्यापक, औद्योगिक अभियांत्रिकी, वी.एन.आई.टी., नागपुर), डॉ. पल्लबी मुखर्जी (सह-प्राध्यापक, आईपीएस अकादमी, इंदौर), डॉ. गौरव कुमार (सहायक प्राध्यापक, भारतीय प्रबंधन संस्थान, रांची) तथा डॉ. वेलमणि रामासामी (सह-प्राध्यापक, वीआईटी, भोपाल) शामिल हैं। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के रूप में डॉ. माजिद खान बिन मजहर अली एवं डॉ. सरथा सथासिवम (प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी साइंस मलेशिया, पेनांग, मलेशिया) तथा डॉ. खालिद अल-क़तीती (प्रोफेसर, सोहर विश्वविद्यालय, ओमान) अपनी विशेषज्ञता एवं अनुभव साझा करेंगे। इन विशेषज्ञों की सहभागिता से सम्मेलन में नवाचार, उद्यमिता, प्रबंधन और सतत विकास के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक अकादमिक विमर्श एवं ज्ञान का आदान-प्रदान होगा।
सम्मेलन के अंतर्गत देश-विदेश के प्रतिभागियों द्वारा लगभग 252 शोध-पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए कुल 437 शोध-सारांश प्राप्त हुए थे, जिनमें से तकनीकी समिति द्वारा गुणवत्ता, मौलिकता एवं विषयगत प्रासंगिकता के निर्धारित मानदंडों के आधार पर 252 शोध-सारांशों का चयन किया गया है। चयनित शोध-पत्रों का प्रस्तुतीकरण विभिन्न तकनीकी सत्रों में किया जाएगा, जिनमें नवाचार, उद्यमिता, प्रबंधन और सतत विकास से जुड़े समकालीन विषयों पर शोध निष्कर्षों एवं नवीन विचारों को साझा किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53
Back to top button
Latest
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के शहादत दिवस के परिप्रेक्ष्य में प... सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी म... धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण, किसानों की सुविधा और सु... कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता के निर... जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए समन्वित प्रयास करें विभागीय अधिक... जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए समन्वित प्रयास करें विभागीय अधिक... जिले के नागरिकों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही उपलब्ध हों ... सतत विकास के संकल्प को साकार करने की पहल – ओपीजेयू में ‘रोल ऑफ... 🚨रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष... 🚨स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार,...