बिना मास्क घूमने वाले सावधान..तमनार में तीन दिन में बिना मास्क के घूम रहे 150 लोगो पर चालान काटकर मास्क प्रदाय

तमनार में तीन दिन में बिना मास्क के घूम रहे 150 लोगो पर चालान काटकर मास्क प्रदाय

तमनार @ दुलेंद्र पटेल 7.8.2020
केलो बनांचल थाना तमनार में 5 -7 अगस्त को बिना मास्क के घूम रहे 150 लोगो पर चलान काटकर मास्क दिया गया। तमनार थाना के बरभांठा चौक,बस स्टैंड एवं राममन्दिर पारा के पास बिना मास्क के घूम रहे लोगो पर चालान काटा गया। उन्हें मास्क दी गई और घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने आव्हान की गई।रायगढ़ जिले को कोरोना संक्रमण मुक्त रखने के लिये जन सहयोग से रायगढ़ पुलिस की मुहिम में एक रक्षासूत्र मास्क का वितरण हर गांव हर घर हर जन हेतु पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में 12.37 लाख मास्क वितरण किया गया। वही तमनार थानांतर्गत 84 गांव में एक लाख दस हजार मास्क 3 अगस्त को गांव के घर घर हर जन को मास्क वितरण किया जा चुका है
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ,एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिनवकान्त सिंह की नेतृत्व में शासन व जिला प्रशासन के गाईड लाईन का पालन फालो कराने तमनार पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर बगैर मास्क/फेस कवर के घूमते व्यक्ति के पर कार्यवाही करने आदेश के बाद 5 अगस्त को बरभांठा में 9 लोगो का 6 अगस्त को बस स्टेंड के पास 65 लोगो एवं 7 अगस्त को राम मंदिर चौक में 85 लोगो पर चलान काटकर कार्यवाही की गई। तमनार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर बगैर मास्क फेस कवर के घूमने वालो पर पर चालान काटने कार्यवाही अभियान लगातार चलाई जाएगी।



