सीएचसी तमनार में दिव्यांग बच्चों का विशेष शिविर आयोजित @शिविर में फॉर्म एवं कई विभाग के चिकित्सक उपलब्ध नही होने रायगढ़ रेफर से परेशान हुए अभिभावक

सीएचसी तमनार में दिव्यांग बच्चों का विशेष शिविर आयोजित
तमनार /दुलेन्द्र पटेल 5.11.2024 रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल,समग्र शिक्षा जिला मिशन संवालक के दिशा निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के यूनिक आई डी कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष अभियान अंतर्गत चिकित्सा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से विशेष शिविर का आयोजन 5 नवम्बर 2024 को सीएचसी तमनार में आयोजित किया गया।
दिव्यांग यूआईडी कार्ड रिनिवल और पंजीयन शिविर में विकासखंड तमनार के 24 संकुल केंद्र के करीबन 150 बच्चों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा गया।
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के माता पिता अभिभावकों ने बताया कि शिविर में भारी अव्यवस्था का आलम है फॉर्म एवं कई विभाग के चिकित्सक उपलब्ध नही है रायगढ़ रेफर किया जा रहा है।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. दिनेश पटेल हड्डी रोग जिला चिकित्सालय रायगढ़,डॉ. नवीन अग्रवाल,डॉ श्यामजीत किण्डो, अर्जुन बेहरा नेत्र सहा. अधि सामु.स्वा.कंन्द्र तमनार, चकधर पटेल आडियोलॉजिस्ट डोलनारायन पटेल,शिक्षा विभाग से अमर चेलकर,लीला चंद राठिया तमनार सीएसी राजेश गुप्ता,पुष्पा पटनायक अन्य अधिकारी कर्मचारीगणो की उपस्थिति रही।



