तमनार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने हेतु बैठक संपन्न

तमनार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने हेतु बैठक संपन्न
तमनार @संदेशा 24
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में महिला पतंजलि योग समिति तमनार के द्वारा दिनांक 18 6 2026 को गायत्री परिसर तमनार में गीतांजलि पटनायक की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई जिसमें 21 जून में जो योग कार्यक्रम किया जाएगा इस पर विचार विमर्श करते हुए सभी विभागों से विचार आमंत्रित किए गए ।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 21 जून को मंगलम भवन में प्रातः 6 से 7 योगाभ्यास सभी विभाग के द्वारा एक साथ किया जाएगा। इसके लिए जन-जन तक इस कार्यक्रम को पहुंचाया जाएगा ताकि 21 जून को भव्य तरीके से कार्यक्रम हो सके और जन जन तक योग पहुंच सके

उक्त बैठक में महिला पतंजलि राज्य सोशियल मीडिया प्रभारी गीतांजलि पटनायक के साथ जिला संवाद प्रभारी पुष्पा पटनायक , तहसील प्रभारी सदानंद पटनायक,एवं महिला पतंजलि समिति के सदस्य बिजली बेहरा, खीरौदिनी बेहरा, सत्यभामा चौधरी अर्चना बेहरा,अंजना चौहान ,सुभद्रा साव ,कस्तूरी गीता साहू गुलाबी पटेल ,राजकुमारी पटेल मंजू पटनायक ,पृथा साव, ईश्वर साव ,गोविंद चंद्र पटेल ,विकास सेठ, राजकुमार डनसेना,जनक राम साहू, लक्ष्मी नारायण चौधरी ,परमानंद पटनायक ,किरण बेहरा एवं शंकर लाल जायसवाल उपस्थित रहे।


