तमनार में त्रिदिवसीय चित्रगुप्त पूजन समारोह संपन्न,करण प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुए प्रतिभागी

तमनार में त्रिदिवसीय चित्रगुप्त पूजन समारोह संपन्न,करण प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुए प्रतिभागी
तमनार @संदेशा 24
कलम और तलवार धारण करने वाले, संपूर्ण ब्रह्मांड के न्यायाधीश,कर्मानुसार समस्त जीवों के दण्डदायक, वेदों को अक्षर प्रदान करने वाले,ज्ञान,साहस व शौर्य के प्रदाता महाकाल श्री चित्रगुप्त जी के जयंती करण कायस्थ समाज का प्रमुख उत्सव होता है, जहां समाज की उन्नति एकता और युवाओं को संस्कारित करने के लिए यह आयोजन भव्यतम रूप से मनाया जाता है,जिसको अमीलजमा पहनाते हुए करण समाज तमनार द्वारा भी 2 नवंबर से 4 नवम्बर तक त्रिदिवसीय चित्रगुप्त पूजन समारोह जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया था।
जहां क्षेत्र भर के चित्रांश बंधु सामिल होकर पूरे उत्सव को उल्लासित होकर मनाए,इस दौरान अलग अलग विधाओं में विभिन्न खेल कूद के साथ साथ रूप सज्जा,रंगोली,नृत्य,गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बॉकेट बॉल के विजेता रहे क्रमशः बरुण बहिदार,अक्षय पटनायक,आरव,आदि कुंद,अनुश्री,मांडवी,पवनी और सोनिया,बाल पासिंग में,पुष्पा पटनायक,चंदा पटनायक,युवराज और राज पटनायक, अयांस तथा अभिजीत व बोरा दौड़ में हृषिकेश,मोहित,वत्सला, लावण्या, कुर्सी दौड़ में यशवर्धन कृष्णा,पवनी देवता व बदल विजित रहे, सीट अप में यशवर्धन और अनुज ने जीत हासिल की,इस तरह हांडी फोड़ प्रतियोगिता को नव्या, आदिकुंद , अयांश,मांडवी,पुष्पा,राज, काज़ल ने जीता,नृत्य में क्रमश पल्लवी,श्री, सान्वी को प्रथम तथा,मयंक और जस्सावी को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
फैंसी ड्रेस ने समन्यु,और यशस्वी को पुरस्कार मिला,स्लो सायकल वर्षा,मांडवी,आरव,और अनुज ने जीत हासिल की,रंगोली में तन्वी,मांडवी,और अनुश्री ने इनाम जीता ,और गायन जूनियर में विराज और लावण्या ने जीत हासिल की वहीं सीनियर वर्ग में सुरभि और आदित्य ने जीत हासिल कर इनाम के हकदार बने।
साथ ही समाज का नाम रौशन करने वाले कला,साहित्य,क्रीड़ा,शिक्षा आदि में उत्कृष्टता हासिल करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को करण प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जिसमें,कला से योगिता पटनायक,अदिति पटनायक, सूचि पटनायक,को साहित्य में डॉ अजय पटनायक को,तथा शिक्षा में यश वर्धन भागीदार को स्मृतिचिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा जगदीश पटनायक,
तारा बाई पटनायक, उर्मिला बोहिदार ,जगनारायण पटनायक जी को वरिष्ठजन के सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान अध्यक्ष मुकुंद मुरारी पटनायक,जीवन पटनायक,जयकुमार पटनायक,नीलांबर पटनायक,लोकपाल पटनायक,सीताराम पटनायक के कर कमलों से सम्पन्न कराया गया।
इस सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामई उपस्थिति रही।इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के युवा साथियों के साथ सभी सुधिजनों की अग्रणी भूमिका रही।



