रायगढ़
रायगढ़/ बिना मास्क के घूमते लोगों पर लगातार हो रही कार्यवाही…सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं कराने वाले दुकान पर चालान…!!

रायगढ़। कल 199 व्यक्तियों पर और आज 442 व्यक्तियों व10 दुकानों पर हुआ जुर्माना जिले में प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर जागरूकता लाने के साथ सख्ती भी बरती जा रही है । जिला पुलिस सम्पूर्ण जिले में शासन, प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है । रायगढ़ पुलिस द्वारा मास्क पहनने की आवश्यकता को लेकर रक्षाबंधन के दिन एक महा जन अभियान “एक रक्षासूत्र मास्क का” चलाया गया था, जिसमें रिकार्ड मास्क बांटे गये जिसका लाभ जरूरतमंदों को ज्यादा हुआ है ।


