छत्तीसगढ़ में आज 324 कोरोना के नए मामले,2 मौत,स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि…

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के आज 324 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11743 हो गई है वहीं अब तक कुल 8582 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। राज्य में 3072 मरीजों को इलाज किया जा रहा है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित 89 लोगों की मौत हुई है आज कुल 263 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है
आज 2 मौत 01 रायपुर से 01 बस्तर से
आज इन जिलों में मिलें.
रायपुर से 109, राजनांदगांव से 58, रायगढ़ से 19, बलौदाबाजार व सुकमा से 18-18, दुर्ग से 17,कबीरधाम से 15, बस्तर से 14, बिलासपुर से 09, गरियाबंद व कांकेर से 07-07,नारायणपुर से 05, बीजापुर व जशपुर से 04-04 बालोद, बेमेतरा धमतरी, कोरबा,जांजगीर-चांपा, कोरिया, बलरामपुर व दंतेवाड़ा से 02-02, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर व अन्य राज्य से 01-01 आज पाए गए पॉजीटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।


