खम्हरिया में मिलुपारा-हुंकराडीपा की खस्ताहाल सड़क को लेकर चक्काजाम

खम्हरिया में मिलुपारा-हुंकराडीपा की खस्ताहाल सड़क को लेकर चक्काजाम
तमनार @संदेशा 24
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य औद्योगिक क्षेत्र तमनार की खम्हरिया में मिलुपारा-हुंकराडीपा की खस्ताहाल सड़क को लेकर 13 नवंबर से अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू किया गया है।
जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे तमनार क्षेत्र के ग्राम गारे, खम्हरिया और हुंकराड़ीपा चौक पर आर्थिक नाकेबंदी की जा चुकी है। जहां प्रशासनिक समझाइस के बाद ग्रामीणों ने आश्वासन के नाम पर चक्का जाम छोड़ दिया था। लेकिन समय निकलने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं होने पर ग्रामीण फिर एकजुट होकर चक्काजाम शुरू की गई है।
मिलुपारा से हुँकराडिपा चौक तक की सड़क की स्थिति बेहद खराब है। जिसकी मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों के द्वारा कई बार चक्कर जाम किया जा चुका है। यातायात व्यवस्था बाधित होने पर प्रशासनिक अमला हर बार मौके पर पहुंचता है, जहां प्रशासन के नुमाइंदों द्वारा बारिश के बाद 15 अक्टूबर से सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू किए जाने की बात कही गई। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिस वजह से मजबूरन उन्हें चक्काजाम करना पड़ रहा है।


