WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

*किसानों के सहूलियत को ध्यान में रखकर जरूरी सुविधाए सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

*केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी के दिए निर्देश*

*पहले दिन दो केंद्रों में हुई खरीदी, 3 किसानों ने बेचा 328 क्विंटल धान

रायगढ़ @ संदेशा 24

छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी महा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। धान खरीदी एवं आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेने आज कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जिले के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय करने वाले किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखकर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

पहले दिन जिले के दो उपार्जन केंद्रों धरमजयगढ़ के कापू और लैलूंगा के लिबरा केंद्र में धान खरीदी की शुरुआत हुई। पहले दिन किसानों से 328 क्विंटल धान खरीदा गया।
वहीं कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल कृषि उपज मंडी पुसौर, धान खरीदी केंद्र कोडपाली के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों में धान बेचने आने वाले किसानों की संख्या एवं धान की आवक स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि मॉइश्चर मीटर से धान की नमी जांच के पश्चात ही धान की खरीदी की जाए।

उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा हेतु स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, किसानों के बैठने हेतु छायादार स्थान, त्रुटिरहित धान खरीदी हेतु इलेक्ट्रॉनिक कांटा के सत्यापन आदि का जायजा लिया। साथ ही उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, समिति में उपलब्ध बारदाने, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं का भी अवलोकन किया।
कलेक्टर श्री गोयल ने धान खरीदी केंद्र कोड़पाली में पहुंच कर नए पुराने बारदाना सत्यापन, व्यवस्था, प्रबंधक से क्षेत्र में लगाए गए धान किस्म एवं वर्तमान कटाई की स्थिति की जानकारी लेते हुए, धान की आवक की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक से पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा हेतु फेसिंग के साथ ही किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । इस दौरान टोकन पंजी, रकबा समर्पण पंजी बनाने एवं उनमें इंद्राज के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि इस बार किसान स्वयं टोकन कटवा सकते है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में उपस्थित रहकर धान खरीदी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दी। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की सतत निगरानी रखने तथा अवैध धान की खरीदी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पहले दिन पूजा अर्चना कर धान खरीदी को विधिवत शुरुआत हुई। जिले के दो उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की बोहनी हुई। इसमें लैलूंगा के लिबरा में दो किसानों से 276 क्विंटल और धरमजयगढ़ के कापू में एक किसान से 52.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई। इस दौरान यहां जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ वहां के किसान भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
दोषमुक्ति के प्रकरणों पर समीक्षा मीटिंग का आयोजन *श्री राम गोप... थोक दवा दुकानों पर कार्रवाई, 2 दवाओं के लिए गए नमूने रोजगार योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे प्रबंध संचालक, हितग... आबकारी विभाग की कार्रवाई: 377 लीटर महुआ शराब एवं 1705 किलो महु... सही दवा-सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत रायगढ़ में सघन जांच त... सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत रायगढ़ में सघन जांच तेज, ग्रा... छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषित किए 10वीं-12वीं के परिण... जिला चिकित्सालय में तीन दिवसीय कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया श... आयुष्मान योजना से मिली राहत: षष्ठी देवी जायसवाल का निःशुल्क सफ... रायगढ़ में आरबीसी ऑनलाइन पोर्टल शुरू, आपदा पीड़ितों को त्वरित ...