अखिल भारतीय अघरिया समाज का 30 वां महासभा भव्य शुभारम्भ @ मुख्य अतिथि श्री ओ.पी. चौधरी वित्तमंत्री, रूपकुमारी चौधरी लोकसभा सांसद होंगे शामिल
अखिल भारतीय अघरिया समाज का 30 वां महासभा भव्य शुभारम्भ
@ मुख्य अतिथि श्री ओ.पी. चौधरी वित्तमंत्री, रूपकुमारी चौधरी लोकसभा सांसद होंगे शामिल
रायगढ़ @संदेशा 24 विजय पटेल।। 16.11.2024 अखिल भारतीय अघरिया समाज केन्द्रीय समिति रायगढ़ द्वारा आयोजित 30 वां महासभा-2024 मां रुद्रेश्वरी मंदिर सिंघोड़ा में भारत वर्ष के 6 चौधरी 18 नायक 60 पटेल गोत्र के वरिष्ठ सामाजिक बन्धुओं युवा महिलाओं की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया।

ईष्टदेव श्री कृष्ण भगवान की आशीर्वाद मां रुद्रेश्वरी देवी की कृपा से 16 नवम्बर संध्या कालीन आरती पूजा अर्चना कर श्री कन्हैया जय अघरिया मां रुद्रेश्वरी देवी की जयघोष के साथ प्रथम दिवस मुख्य अतिथि उषा पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद डॉ भुवनेश्वर पटेल केंद्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में अखिल भारतीय अघरिया समाज का ध्वजारोहण किया गया।

क्षेत्रीय समिति सरायपाली के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्पहार से हार्दिक नन्दन वंदन के बाद स्वागत भाषण जितेंद्र पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरायपाली द्वारा किया गया। केंद्रीय कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल ने अखिल भारतीय अघरिया समाज का फरवरी 2022 तक के संशोधित संविधान का वाचन किया।
मंच संचालक केंद्रीय महासचिव दीनदयाल पटेल ने उपस्थित सामाजिक बंधुओं से सामाजिक विषयों पर राय मांगी गई जिसमें से कृष्णकुमार पटेल और पुरुषोत्तम पटेल ने श्री कृष्ण अघरिया धाम पैता के आय व्यय की विवरणी पर असंतोष व्यक्त करते हुए श्रीकृष्ण मंदिर हेतु एक ट्रस्ट निर्माण की माँग की।

कामता पटेल ने ट्रस्ट निर्माण और बिल वाउचर अवलोकन हेतु एक समिति बनाने की मांग की।
अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ भुवनेश्वर पटेल ने उक्त मांगों पर लक्ष्मण पटेल के संयोजन में रेवाशंकर पटेल, नरेश्वर सैलानी, सतराम पटेल, पुरुषोत्तम पटेल और एच के नायक की एक समिति बनाने की घोषणा किया जो आपसी विचार विमर्श करके ट्रस्ट तैयार करके केंद्रीय समिति को सौंपेंगे उसके बाद विधिवत श्री कृष्ण अघरिया धाम हेतु एक ट्रस्ट के गठन की घोषणा किया। साथ ही श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण हेतु प्राप्त राशि और खर्च के बिल वाउचर के निरीक्षण हेतु महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल,उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल के नेतृत्व में 21 सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा किया।
महासभा में समाजिक संगठन को सशक्त सुदृढ़ बनाने, कुरूतियो की उत्थान,सामाजिक प्रतिभाओं को सम्मानित ,श्री कृष्ण अघरिया धाम भव्य निर्माण, सामाजिक समस्या का समाधान कर १!समाज के विकास में अपना योगदान करने आग्रह किया जाएगा।

17 नवम्बर को महासभा में मुख्य अतिथि माननीय श्री ओ.पी. चौधरी मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन (वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) विधायक, रायगढ़,अति विशिष्ट अतिथि माननीय श्रीमती रूपकुमारी चौधरी लोकसभा सांसद, महासमुंद मान. श्री उमेश पटेल
विधायक, खरसिया (पूर्व मंत्री),विशिष्ट अतिथि गणो में त्रिलोचन पटेल पूर्व विधायक,किशोर चंद्र पटेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओड़ीसा,सुषमा पटेल पूर्व विधायक, जवाहर नायक पूर्व विधायक,प्रकाश नायक पूर्व विधायक,निराकार पटेल अध्यक्ष, जिला पंचायत, रायगढ़,उषा पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत,लक्ष्मण पटेल उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, महासमुद,भोजराम पटेल (IPS) पुलिस अधीक्षक, जिला मुंगेली, रामानुज पटेल केन्द्रीय संयोजक अ.भा.अघरिया समाज, प्रेमशंकर पटेल केन्द्रीय संयोजक,दीनबंधु नायक अध्यक्ष ओडिशा,अध्यक्षता डॉ. भुवनेश्वर पटेल केन्द्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय अघरिया समाज रायगढ़ के समस्त केंद्रीय एवं आंचलिक पदाधिकारीगण शामिल होंगे।
आज के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति से अध्यक्ष डॉ भुवनेश्वर पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ गेसमोती पटेल, कोषाध्यक्ष श्री द्वारिका पटेल, महासचिव श्री दीनदयाल पटेल, सचिव श्री धनंजय पटेल, उपाध्यक्ष गण श्री पुरुषोत्तम पटेल, श्री लक्ष्मण पटेल,श्री रामकुमार नायक, श्री सुन्दरमणि पटेल, श्री देवेंद्र विनोद पटेल, श्री डिंगरो पटेल, श्री सुबोध पटेल,अंचल प्रभारी सरायपाली श्री विश्वनाथ नायक , लोकनाथ नायक महासमुंद,श्री हरिशंकर पटेल सारंगढ़, श्री नरेश्वर सैलानी पिथोरा, पदुम पटेल रायगढ़, ओम सागर पटेल तमनार,तुलसीराम नायक रायपुर, अरुण चौधरी बिलासपुर, पीतांबर सिंह पटेल जांजगीर,, महिला संयोजिका श्रीमती प्रेमशिला नायक, प्रवक्ता श्री सेतराम पटेल, संगठन सह सचिवगण श्री हुकूमनारायण पटेल, श्री प्रेमशंकर चौधरी , विधि सलाहकार श्री रेवाशंकर पटेल,प्रचार सचिव श्री अविनाश पटेल,सोशल मीडिया सचिव विजय पटेल, शिक्षा सचिव श्री रूपानंद पटेल, पर्यावरण सचिव श्री कमल पटेल, आई टी सेल से देवेंद्र पटेल, महिला सह संयोजिका गण श्रीमती विमला पटेल, श्रीमती ओमकुमारी पटेल और श्रीमती टुकेश्वरी पटेल,क्षेत्रीय अध्यक्षों में सर्वश्री नेहरू पटेल सरायपाली, संतकुमार पटेल बसना, ओमप्रकाश पटेल बबलू डभरा, राजेश नायक रायगढ़ ग्रामीण, संजय पटेल बिलासपुर शहर, कुशल पटेल बिलासपुर ग्रामीण, हेमंत पटेल खरसिया, रामअवतार पटेल रायगढ़ शहर, श्रीमती नमिता चौधरी रायगढ़ महिला मंच, निराकार चौधरी पुसौर, डॉ चंद्रशेखर पटेल बरमकेला, प्रभु नायक पत्थलगांव ,सुखनाथ पटेल धर्मजयगढ़, नरेश पटेल घरघोड़ा, जदूमणि पटेल लैलूंगा, यादलाल नायक तमनार, रामलाल पटेल हिमगिर, श्यामलाल नायक भुक्ता, पदमन पटेल झारबंद, ओंकार प्रसाद पटेल पदमपुर, गजानंद पटेल नरसिंह नाथ, परसराम पटेल महासमुंद, कलाराम पटेल बागबहरा, देवाराम पटेल देवरी सोनाखान, अशोक चौधरी पिथोरा, दुष्यंत पटेल पिरदा सांकरा, श्यामलाल नायक रायपुर, अजय नायक भिलाई, सुरेश पटेल कोरबा, रघुलाल सिंह कश्यप जांजगीर, रेशम पटेल शक्ति और मोहित पटेल बंगलौर में से अधिकतर अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से पदाधिकारीगण और सामाजिक बंधुओं की भारी उपस्थिति रही।



