डारआमा विद्यालय का बीईओ द्वारा आकस्मिक निरीक्षण स्कूल बंद पाए जाने पर शिक्षको एक दिन के वेतन रोकने की गई कार्यवाही

डारआमा विद्यालय का बीईओ द्वारा आकस्मिक निरीक्षण
स्कूल बंद पाए जाने पर शिक्षको एक दिन के वेतन रोकने की गई कार्यवाही
तमनार @संदेशा 24
दिनांक 18 नवंबर 24 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी तमनार मोनिका गुप्ता के द्वारा संकुल जीवरी, सराईपाली एवं राबो संकुल अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 3:40 पर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय डारआमा स्कूल बंद पाया गया ,इस संबंध में पूर्व में भी समय पूर्व स्कूल बंद होने की शिकायत प्राप्त हुआ था।
परख सर्वे अंतर्गत पूरे 36 गढ़ के साथ विकासखंड तमनार में मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया था इसी संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा संकुल जीवरी ,सराईपाली एवं राबो अन्तर्गत स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
डारामा स्कूल के बंद पाए जाने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा शिक्षकों को नोटिस जारी कर उनके एक दिन के वेतन रोकने की कार्यवाही की गई है



