तमनार
तमनार ब्लॉक के संकुलो में 199 छात्रो को जाति प्रमाण वितरित

तमनार ब्लॉक के संकुलो में 199 छात्रो को जाति प्रमाण वितरित
तमनार @संदेशा 24 /दुलेन्द्र पटेल 21.11.2024 रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के दिशा निर्देश में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं का निःशुल्क जाति प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में जाति प्रमाण पत्र की ऑनलाइन एंट्री ब्लॉक मुख्यालय में निःशुल्क किया जा रहा है।

जिसमे विकासखंड तमनार से अ.जा. 24, अ.ज.जा 115, अन्य पिछड़ा वर्ग 60 कुल 199 स्थाई जाति प्रमाण संकुल के माध्यम से स्कूलों में बच्चो को वितरित किया गया। स्थाई जाति प्रमाण पत्र पाकर बच्चो में उत्साह देखा गया


