तमनार
जेपीएल गेट न 2 तमनार में तेल टैंकर गाड़ी में लगी आग, जेपीएल फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी

जेपीएल गेट न 2 तमनार में तेल टैंकर गाड़ी में लगी आग, जेपीएल फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी
तमनार @संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल
केलो बनांचल औद्योगिक क्षेत्र थाना तमनार अंतर्गत जेपीएल प्लांट के पास 1 दिसम्बर 2024 रविवार सुबह करीबन 8 बजे तेल टेंकर गाड़ी में अचानक आग लगने से गाड़ी धु धुकर जलने लगा।

तेल से भरे टैंकर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। जेपीएल के फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने 6-7 टेंकर पानी फाग से आग को बुझाने प्रयास किया जा रहा है।
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी भारी कतार लग गई है।


टैंकर में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।


