जेपीएल तमनार में कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित @ सीएसआर सप्ताह में जेपीएल के 40 कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित

जेपीएल तमनार में कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित सीएसआर सप्ताह में जेपीएल के 40 कोरोना योद्धाओं प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
मान हो, सम्मान हो, तुम देश की अभियान, हो सबजेपीएल तमनार में कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजितसीएसआर सप्ताह में जेपीएल के 40 कोरोना योद्धाओं प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित तेरे हाथ में, हिंद की पहचान हो।’ए मेरे कोरोना वीरों, चरण वंदन है आपका।
यह पंक्तियां हैं, जिंदल पावर लिमिटेड तमनार द्वारा श्री ओमप्रकाश जिंदल “बाबूजी”के 90 वें जन्मदिवस दिवस के अवसर पर आयोजित सीएसआर सप्ताह के दूसरे दिन का।जब जिंदल पावर लिमिटेड तमनार द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना काल एवं सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों एवं आम जनमानस को जागरुक कर कोविड19 के संक्रमण के संपूर्ण रोकथाम में सराहनीय सहयोग देने वाले समर्पित कर्मचारियों को ‘कोरोना योद्धा सम्मान’ से नवाजा गया इस दौरान योद्धाओं द्वारा किए गए अभूतपूर्व व साहसिक कार्यों को स्मरण किया गया व उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथ्य प्रेसिडेंट एवं सीओओ, जिंदल पावर लिमिटेड तमनार नगीन कोठारी एवं उपाध्यक्ष गजेंद्र रावत, उपाध्यक आर.डी.कटरे , सहायक उपाध्यक्ष मानव संसाधनर एवं कर्मचारी सेवाएं भूषण सिंह, ,श्री सहायक उपाध्यक्ष अजित राय के विशिष्ट आतिथ्य एवं रामनिवास सरोया, महाप्रबंधक,सुनील अग्रवाल,उप महाप्रबंधक,ऋषिकेश शर्मा,उप महाप्रबंधक,आर.पी.पांडेय , उप महाप्रबंधक, सुदीप सिन्हा,उप महाप्रबंधक, जेपीएल तमनार एवं समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों, संस्थान में कार्यरत कर्मचारी एवं कोरोना योद्धाओं के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआकार्यक्रम के शुभारंभ में उपस्थिति अतिथियों द्वारा बाबूजी के छायाचित्र में पुष्प अर्पण कर किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम को प्रथमतया संबोधित करते हुए भूषण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जब सभी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से भयाक्रान्त थे,ऐसे समय में संस्थान के ये कोरोना योद्धा अपने आप को जोखिम में डालकर उनके परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित रखने में सराहनीय योगदान दिया इनके कार्य निःसंदेह सराहनीय व अवर्चनीय है। इस अवसर पर अतिथि द्वय आरडी कटरे एवं अजीत राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के इस विपरीत परिस्थितियों में योद्धाओं ने अदम्य साहस का परिचय दिया और संस्थान के साथ क्षेत्र के लोगों को जागरुक करने का कार्य लगन एवं समर्पण के साथ किया सचमुच इनके प्रयास सदैव प्रशंसनीय हैं।गजेंद्र रावत ने सीएसआर एवं सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन विभागों के कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों में संयंत्र में कार्य करने वाले कर्मचारी एवं उनके परिवारों के जरूरतों को पूर्ण किया। रावत ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि इन कर्मचारियों की सक्रियता ऐसी रही कि बिना थर्मल स्क्रीनिंग मास्क व सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित किया।और यही वे कारण रहे जिससे सम्पूर्ण संयत्र से बचा रहा। इस दौरान नगीन कोठारी ने अपने मुख्य आतिथ्य संबोधन में कोरोना योद्धाओं के प्रयास को स्तुत्य बताते हुए कहा कि सामाजिक विकास के पुरोधा बाबूजी श्री ओ पी जिंदल जी के जन्म दिवस सप्ताह के अवसर कोरोना वीरो को सम्मानित करना अपने आप में गौरवान्वित करने वाला छण है आज इन योद्धाओं के समर्पित एवं प्रतिबद्धता के कारण हम सभी सुरक्षित हैं।जिले में कई ऐसे संयत्र है जो अपने कर्मचारियों को कोरोना वायरस से सुरक्षा नही रख पाए।यदि आज हम कोविड 19 के प्रकोप से सुरक्षित है तो निःसंदेह इन कोरोना योद्धाओं की जागरूकता एवं अपने कार्य के प्रति कटिबद्धता को दर्शता है। श्री कोठारी ने कोविड 19 के बचाव में सुरक्षा विभाग के महिला कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागी एवं उनके समर्पण को भी साधुवाद कहा।उन्होंने कोरोना योद्धाओं से पुनः आग्रह किया कि अपने मिशन में लगे रहे और संयंत्र व क्षेत्रीय लोगों को जागरुक करते रहें।यही एकमात्र निराकरण है।कोविड 19 से संपूर्ण सुरक्षा की।इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे इन कोरोना योद्धाओं के प्रयासों का पालन एवं सम्मान करें।इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थित प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ऋषिकेश शर्मा विभाग अध्यक्ष सीएसआर जेपीएल तमनार ने आभार ज्ञापन एवं कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सीएसआर के राजेश रावत ने किया।


