आईपीएस दीपांशु काबरा की नई पहल, विभिन्न बैच के अधिकारी वेबिनार से करेंगे यूपीएससी के उम्मीदवारों का मार्गदर्शन ,जानिए कैसे

आईपीएस दीपांशु काबरा की नई पहल, विभिन्न बैच के अधिकारी वेबिनार से करेंगे यूपीएससी के उम्मीदवारों का मार्गदर्शन ,जानिए कैसे
रायपुर देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत आईएएस, आईपीएस,आईआरएस एक नइ पहल करने जा रहे हैं जिसके तहत उन्होंने युवाओं को ध्यान में रखकर वे एक वेबिनार कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं जिसके तहत UPSC की civil services तैयारी में जुटे युवाओं को सीधे अपनी किसी भी शंकाओं के समाधान हेतु सहायता मिलेगी।ज्ञात हो कि रविवार दिनांक 9/8/2020 को 11बजे देश के विभिन्न हिस्सों से अलग अलग बैच के सिविल सेवकों का एक सा ग्रुप यूपीएससी के उम्मीदवारों का मार्गदर्शन करने के लिए 60 मिनट का वेबिनार आयोजित कर रहा है ।जिसके तहत दीपांशु काबरा, IPS-1997 , सूरज सिंह परिहार, IPS-2015,
लाल दास, IRS-2016,विजय सिंह गुर्जर, IPS-2017 , सुनील शर्मा, IPS-2017, प्रणब, IRS-2017,मिस अंकिता शर्मा, IPS-2018 , दिलखुश, IAS-2019 .आपके सवालों के जवाब देंगे।वेबिनार के विषय में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए आईपीएस दीपांशु काबरा ने कहा है कि परीक्षार्थी अपने प्रश्नों को तैयार रखें। रविवार समय 11 बजे आपकी मदद करने हम आपके साथ होंगे। इस वेबिनार का सीधा प्रसारण फेसबुक और इंस्टाग्राम पर किया जाएगा जिसकी Id/Link आपसे शीघ्र शेयर की जाएगी


