अवैध शराब का मुख्य तस्कर को अभिनवकांत सिंह टीम ने धर दबोचा, ओडिसा से शराब बनाकर छत्तीसगढ़ में करता था तस्करी

अवैध शराब का मुख्य तस्कर को अभिनवकांत सिंह टीम ने धर दबोचा, ओडिसा से शराब बनाकर छत्तीसगढ़ में करता था तस्करी.. आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा..

तमनार @ संदेशा दुलेंद्र पटेल 9.8.2020
तमनार क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री को लगाम लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सीमावर्ती राज्यों के थानों में दिशा निर्देश दिये थे। वहीं तमनार पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी धौराभाठा की ओर घूम रही थी जहां आरक्षक आरविंद पटनायक को मुखबिर से सूचना मिली की कुसमेल निवासी अपने सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल में डंफर टुब में भरकर अवैध शराब की परिवहन कर रहा है। इसके पश्चात आरक्षक अरविंद पटनायक ने तमनार टी आई अभिनवकांत सिंह को सूचना दी। जिसके पश्चात एस डी ओ पी धरमजयगढ़ सुशील नायक के मार्गदर्शन में अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में धौराभांठा चौक के समीप ए एस आई दुर्गाचरण साहू, आरक्षक अरविंद पटनायक ने अवैध शराब तस्कर को धर दबोचा आरोपी के पास से 101 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत करीबन 10500 रु जप्त की गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सीमावर्ती राज्य उड़ीसा के जंगलों से शराब बनाकर लाता था और ट्रक के ट्यूब में भरकर जंगल के रास्ते ही मोटरसाइकिल से देर रात छत्तीसगढ़ के धौराभांठा , हमीरपुर, टांगरघाट, बिजना ,आमगांव सहित आस पास गांव मे में परिवहन कर खपत करता था। आरोपी राजु सिंह पिता स्व धरमेन्द्र सिंह उम्र 29 वर्ष कुसमेल निवासी को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेज दिया गया है।


