कचकोबा में माँ महालक्ष्मी पूजन पर डांस प्रतियोगिता सम्पन्न # कर्मा व नाटक प्रतियोगिता 13 दिसम्बर को

कचकोबा में माँ महालक्ष्मी पूजन पर कर्मा व नाटक प्रतियोगिता
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल
विकास खण्ड तमनार के ग्राम कचकोबा में माँ महालक्ष्मी की असीम कृपा से 8 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2024 तक श्री महालक्ष्मी पूजन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, ईनामी नाटक, मीनाबाजार, ईनामी दान-पत्र की व्यवस्था की गई है।
विशाल कलश यात्रा में हजारो माता बहनों शामिल हुए,मूर्ति स्थापना के साथ रात्रि रामायण कीर्तन भजन किया गया।
13 दिसम्बर को कर्मा नृत्य प्रतियोगिता, रात्रि नाटक प्रतियोगिता 14 दिसम्बर को मूर्ति विसर्जन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
रंगोली झुटी पुरस्कार प्रथम 1001 रु. द्वितीय 701 रु. तृतीय 501 रु.कर्मा नृत्य पुरस्कार प्रथम पुरुस्कार 15001 रु.,द्वितीय 12001 रु.,तृतीय 10001 रु.ईनामी नाटक पुरस्कार प्रथम 40001 रु. द्वितीय 35001 रु. तृतीय 30001 रु. सांत्वना 11001 रु.समूह डांस प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार 7001 स्वरागिनी ग्रुप रतनपुर,द्वितीय पुरस्कार 5001हमर छत्तीसगढ़ के धरोहर कोरबा, तृतीय पुरस्कार 3001पहल ग्रुप भाठापारा, एकल डांस प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार 3001बबली को, द्वितीय पुरस्कार 2001जैजैपुर, तृतीय पुरस्कार 1001कौशल लक्ष्मी पटेवा को पुरुस्कार दिया गया। दान-पत्र में सैकड़ो उपहार रखा गया है।
आयोजन समिति ग्रामवासियो द्वारा इस पावन पर्व में अपने ईष्ट मित्रों भाई बन्धुओं सहित पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने आग्रह किया गया है।



