आदर्श आश्रम गोढी में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन

आदर्श आश्रम गोढी में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन
तमनार @संदेशा 24
विकासखंड तमनार के गोढी ग्राम के आदर्श आश्रम स्कूल में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन 15 से 17 दिसम्बर 2024 तक किया गया। महिला पतंजलि छत्तीसगढ़ के राज्य सोशल मीडिया प्रभारी गीतांजलि पटनायक द्वारा योग अभ्यास कराया, योग शिविर में छात्राओं मे योग प्राणायाम आसनों का अभ्यास किया, योगाभ्यास के दौरान गीतांजलि पटनायक ने योग के महत्व लाभ के बारे में बताते हुए छात्राओं के फायदे से संबंधित योगासन प्राणायाम का अभ्यास करवाया ।

यह योग शिविर छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करेगा इस योग शिविर का उद्देश्य योग के विस्तार के साथ-साथ आज के समय में छात्राओं को योग के महत्व से आत्मविश्वास और आत्म शक्ति की भावना को विकसित करना है,

इस तीन दिवसीय योग शिविर में लगभग सभी छात्रों ने योग का लाभ लेते हुए योग के महत्व को जाने, इस अवसर पर गीतांजलि पटनायक जी के द्वारा योग के विशेष महत्व योग के फायदे और शारीरिक और मानसिक रूप से शरीर को किस प्रकार स्वस्थ रखा जा सकता है

विस्तार से बताएंऔऱ ईस प्रकार 17 दिसम्बर 2024 को तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ! उक्त अवसर में निस्वार्थ भाव से महिला पतंजलि छत्तीसगढ़ राज्य की सोशल मीडिया प्रभारी गीतांजलि पटनायक ने सभी छात्रों को योग के अभ्यास कराया।



