रायगढ़
सारंगढ में एक आरक्षक सहित 12 और लोग आए पॉजिटिव, गांव में मचा हड़कंप, शादी समारोह में शामिल होने की खबर, अब होगा …………. पढ़िए पूरी खबर

रायगढ़ जिले में पाए गए 19 कोरोना पॉजिटिव में से सारंगढ़ में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक सारंगढ़ थाने का आरक्षक भी शामिल है लेकिन वो कोर्ट मोहर्रिर था। चूंकि अभी कोर्ट बंद है इसलिए वो अपने गांव में ही था। उसके परिवार में कुछ लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसका टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया।
जिस गांव में ये संक्रमित मिले हैं, बताया जाता है कि उस गांव में एक शादी समारोह में लोग शामिल हुए थे। उसमें शामिल एक व्यक्ति के पॉजिटिव आने के बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग में इतने सारे लोग पॉजिटिव आ गए। हालांकि स्वास्थ विभाग ने शादी समारोह होम संबंधी किसी जानकारी से इनका किया है।

