WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

जिले के किसानों को मिली मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पाती *किसानों ने कहा कृषक उन्नति योजना से हमारी आर्थिक सशक्तिकरण की राह हो रही मजबूत

जिले के किसानों को मिली मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पाती

*किसानों ने कहा कृषक उन्नति योजना से हमारी आर्थिक सशक्तिकरण की राह हो रही मजबूत

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

*उपार्जन केन्द्रों में आयोजित किया गया किसान सम्मेलन

रायगढ़ @ संदेशा 24

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी किसानों को पत्र लिखकर राज्य सरकार की कृषक हितैषी नीतियों के निर्माण और उसके क्रियान्वयन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर की है। रायगढ़ जिले में 21 दिसंबर को सभी उपार्जन केंद्रों में हमारा गर्व धान खरीदी का महापर्व का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों को संबोधित अपने पत्र में लिखा है कि अन्नदाता किसान भाईयों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले साल शपथ ग्रहण के एक पखवाड़े के भीतर ही हमने धान के दो वर्ष के बकाया बोनस की राशि देने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के मुताबिक हमने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा। परिणाम स्वरूप पिछले वर्ष रिकार्ड कीमत पर, रिकार्ड समय में, रिकार्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। बीते खरीफ सीजन में हमने किसान भाईयों के खाते में करीब 49 हजार करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि मैं अपने किसान भाईयों को उनकी मेहनत और उपज का वाजिब मूल्य दिला पा रहा हूं। कृषि को समृद्ध और उन्नत बनाने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने ही कृषि के बजट में वृद्धि की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत का यह सपना अन्नदाताओं को समृद्ध बना कर ही पूरा होगा।
किसानों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा भेजी गई पाती का वितरण आज पूरे जिले में किया गया। खरसिया ब्लॉक के नन्दगांव के किसान संगीत राठिया ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का पत्र मिलने पर हर्ष जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार द्वारा लगातार कृषक हितैषी नीतियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश कृषि प्रधान है। सरकार इसका ध्यान रखते हुए किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछली बार उन्होंने 133 क्विंटल धान बेचा था। जिसमें मुझे समर्थन मूल्य में 2 लाख 90 हजार 775 और कृषक उन्नति योजना से 1 लाख 22 हजार 144 सहित कुल 4 लाख 12 हजार 919 रुपए मिले। उक्त राशि से मैने एक रोटावेटर खरीदने और नलकूप खनन करवाने के साथ ही खाद बीज दवाई खरीदने में किया। कुछ पैसे बच्चों की पढ़ाई में लगाए। कृषक उन्नति योजना से हम जैसे किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम देकर सरकार हमारे आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। इसी प्रकार महापल्ली के किसान छबिलाल गुप्ता ने कहा कि सरकार ने अपना वादा निभाया है और 31 सौ रुपए के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी की जा रही है। यह किसानों के लिए खुशी की बात है। इससे किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछली बार उन्होंने 3 एकड़ में धान बेचा था। उन्हें कृषक उन्नति योजना से 56 हजार बोनस की राशि मिली। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त मिली यह राशि खेती किसानी के कार्य को आगे बढ़ाने में काम आ रही है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा एक साल पूरे होने पर ‘सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले की सभी सहकारी समितियों एवं उपार्जन केन्द्रों में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां किसानों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा भेजी गई पात्री का वितरण किया गया। इस दौरान राज्य शासन द्वारा संचालित कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
दोषमुक्ति के प्रकरणों पर समीक्षा मीटिंग का आयोजन *श्री राम गोप... थोक दवा दुकानों पर कार्रवाई, 2 दवाओं के लिए गए नमूने रोजगार योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे प्रबंध संचालक, हितग... आबकारी विभाग की कार्रवाई: 377 लीटर महुआ शराब एवं 1705 किलो महु... सही दवा-सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत रायगढ़ में सघन जांच त... सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत रायगढ़ में सघन जांच तेज, ग्रा... छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषित किए 10वीं-12वीं के परिण... जिला चिकित्सालय में तीन दिवसीय कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया श... आयुष्मान योजना से मिली राहत: षष्ठी देवी जायसवाल का निःशुल्क सफ... रायगढ़ में आरबीसी ऑनलाइन पोर्टल शुरू, आपदा पीड़ितों को त्वरित ...