तमनार
जनपद तमनार में 201 सामुदायिक व 52 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरण

जनपद तमनार में 201 सामुदायिक व 52 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरण

तमनार @ दुलेंद्र पटेल 9.8.2020 केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 201 सामुदायिक व 52 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरण किया गया। बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष सविता कमल राठिया,उपाध्यक्ष बुढा गौटिया गुप्ता व एसडीएम अशोक मार्बल,नायब तहसीलदार सुश्री अनुराधा पटेल,सीईओ बीआर साहू,ब्लॉक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,पूर्व डीडीसी मुकुन्दमुरारी पटनायक,माणिकचन्द पटनायक,सरपंच गुलापी सिदार,जानकी राठिया अन्य सरपंच जनपद सदस्य एवं वन अधिकार समिति के सदस्य की उपस्थिति रही। पुरातन मूल आदिवासी संस्कृति, सभ्यता, वेशभूषा, भाषा, खानपान, मान्यताओं व परंपराओं के गौरव तथा उनके संरक्षण व मान सम्मान की भावना हेतु
विश्व आदिवासी दिवस पर जनप्रतिनिधियो ने वन अधिकार प्रमाण पत्र प्रदाय करते बधाई दी गई। आदिवासियों की जीवन शैली,संस्कृति,कला परंपरा,लोकनृत्य संगीत विश्व मे विशिष्ठ पहचान है।मातृभूमि भारतमाता की सेवा बलिदान के लिए आदिवासी तन मन धन से समर्पित है। सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति के छात्र छात्राओं को शिक्षा सहायता,सरस्वती सायकल,निःशुल्क छात्रावास, कोचिग,व्यावसायिक प्रशिक्षण,तेंदूपत्ता बोनस में बढ़ोतरी,धान बोनस,आदिवासी हितों के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शासकीय अवकाश की घोषणा कर सीएम भूपेश बघेल ने सहृदयता दिखाई है। मुख्यमंत्री द्वारा अवकाश की घोषणा से पूरा आदिवासी समाज गदगद है। आदिवासियों को उनकी जमीन वापसी,जमीन का मुआवजा,वन अधिकार पट्टा के साथ ही आदिवासी समाज की बेहतरी के लिए लगातार काम किया जा रहा है।



