अटलचौक तमनार में भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर सुशासन दिवस का आयोजन

अटलचौक तमनार में भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर सुशासन दिवस का आयोजन
तमनार @संदेशा 24
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार 25 दिसम्बर बुधवार को भारतरत्न पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी “सुशासन दिवस”के रुप में मनाया गया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सभी ग्राम पंचायत में भी सुशासन दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ, पंचायत के जनप्रतिनिधियों ग्रामवासियो द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर सुशासन दिवस मनाया गया।
भाजपाइयो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार मे जरूरतमंद दर्जनों मरीजो फल वितरण किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष स्वरूप पटनायक,विनायक पटनायक,सरपंच सुश्री गुलापी सिदार,सचिव सरिता राठिया,दमयंती गजरे,रूपचंद गुप्ता,रामचरण कुम्भकार,कमललोचन बेहरा,रामप्रसाद बेहरा,दीपक पटनायक,योगेश गुप्ता,राजू गुप्ता,हरे राम सिदार,जयराम सिदार अन्य गणमान्य नागरिक को की उपस्थिति रही।




