मॉ बंजारी धाम तराईमाल में भक्तजनों का लगा तांता

मॉ बंजारी धाम तराईमाल में भक्तजनों का लगा तांता
🔹एसडीएम घरघोड़ा मोर,तहसीलदार तमनार जिंदल,नायब तहसीलदार पटेल, जेपीएल,सिंघल प्लान्ट,समिति सदस्य हुए शामिल
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल

रायगढ़ जिले के प्रसिद्व सर्व शक्तिपीठ मां बंजारी धाम तराईमाल में कलेंडर नव वर्ष 1 जनवरी 2025 को दिनभर भक्तजनों का तांता लगा रहा।
श्री बंजारी धाम सेवा समिति तराईमाल द्वारा हवन पूजन के साथ हजारो आगन्तुक भक्तजनों को खीर खिचड़ी लाई बूंदी नारियल प्रसाद खिलाया गया। पूजन दर्शन प्रसाद की बेहतर व्यवस्था से आगंतुक श्रद्धालु भक्तगण गदगद हुए।
एसडीएम रमेश कुमार मोर द्वारा नवनिर्माण भारत मानचित्रयुक्त जलाशय बाउंड्री,गार्डन सौंदर्यीकरण अन्य निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन स्नानागार युक्त नवनिर्माण सेवक जेपीएल तमनार एवं सिंघल इन्टरप्राइजेस तराईमाल, श्री शिव हनुमान मंदिर के सामने सीमेंट छज्जा शेडनिर्माण सेवक एनआरवीएस ग्रुप,मुख्य मंदिर की रंगरोगन पेंटिंग्स अन्य नवनिर्माण कार्यो के सम्बन्ध में चर्चा परिचर्चा किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम घरघोड़ा रमेश कुमार मोर,तहसीलदार तमनार विकास जिंदल,नायब तहसीलदार रश्मि पटेल,सी एन सिंह ईडी जेपीएल,जेपी त्रिपाठी,ऋषिकेश शर्मा,मिश्रा सिंघल प्लांट,पंडित रविशंकर द्विवेदी,पं उग्रसेन महाराज,शिव पांडेय, रंगबल्लभ मालाकार गौटिया,तरुणीसेना मालाकार,पंचराम मालाकार,घनश्याम मालाकार,गोपाल मालाकार,श्याम मालाकार पितरू पटेल, दुलेन्द्र पटेल,रोहित मालाकर,चिरकूट मालाकार, उदय भान,लखपति,बेदराम,उमेश मलाकार रूपेंद्र पटेल,पद्मलोचन सहित अन्य सदस्यगणो का पूजन दर्शन प्रसाद वितरण में सराहनीय योगदान रहा।



