नवोदय, एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु निःशुल्क कोचिंग देवगांव तमनार में

दुलेन्द्र पटेल 3.1.2025 संकुल केन्द्र तमनार अंतर्गत प्राथमिक शाला देवगांव में नवोदय व एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु कोचिंग कक्षा का शुभारंभ 1 जनवरी 2025 से किया गया है।

इस गौरवपूर्ण शुभारंभ कार्यक्रम में सहायक विकासखंड शिक्षाधिकारी यू के सिदार, बीआरसी जे पी साहू ग्राम पंचायत देवगांव के सरपंच, उपसरपंच, सचिव, पंचगण, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्षगण, , शिक्षाविद, संकुल के नोडल प्राचार्य राजेश पटनायक, मुकेश पटनायक संकुल प्रभारी, शैक्षिक समन्वयक राजेश गुप्ता, प्रा.शा.तमनार से प्रधान पाठक परीक्षित धनवार प्रा शाला नवापारा प्रधानपाठक राजाराम कुलदीप ,मांझीपारा से प्रधान पाठक फूलसिता भगत , देवगांव स्थित सभी स्कूल के संस्था प्रमुखगण, समस्त शिक्षक साथियों , छात्र छात्राओ की उपस्थित में शुभारंभ किया गया।

जो प्रतिदिन विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा दोपहर 2 से 4 बजे तक प्रवेश परीक्षा तक निरंतर जारी रहेगी। जिसमें कोई भी स्कूल के छात्र सम्मिलित हो सकते है। पूरे कार्यक्रम का आयोजन उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्राथमिक शाला देवगांव के संस्था प्रमुख वेदव्यास महापात्र जी द्वारा किया गया है।


