डॉक्टर देवेंद्र शर्मा वायरल अखबार की क्लिपिंग का सच!!

इन दिनों व्हाट्सएप पर एक स्क्रीनशॉट जोरो शोरो से वायरल हो रहा है!! जो शायद आपने भी देखी होगी!!वायरल अखबार के खबर का शीर्षक है, ‘किडनी कांड में शामिल डॉ. देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार, सौ से ज्यादा हत्याएं।
इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है ” स्वस्थ लोगों को कोरोना पेशेंट बता कर 125 लोगों की किडनी किडनी निकाल कर हत्या करने वाला डॉक्टर देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार!! ऐसे ना जाने कितने डॉक्टर आपके बीच में है जिनसे हम लोगों को सतर्क रहना होगा!! किसी भी स्वस्थ इंसान की कोरोना से अगर मौत होती है तो लपेटे हुए बॉडी को चेक जरूर करें!!”
असलियत क्या है?
असल में डॉक्टर देवेंद्र शर्मा का करोना से कोई लेना देना नहीं है और डॉक्टर 16 साल से जेल में था!!कैसे हुई पड़ताल?गूगल पर सर्च करने से सैकड़ों प्रतिष्ठित न्यूज़ एजेंसी का न्यूज़ सामने था!! जिसमें साफ तौर पर लिखा है की आयुर्वेदिक डॉक्टर देवेंद्र शर्मा!! 2004 में 100 लोगों की किडनी बेचने के मामले में जेल गया था और जनवरी 2020 तक जेल में था फिर वह पैरोल पर 20 दिनों के लिए रियाह हुआ लेकिन फिर वह अंडरग्राउंड हो गया!! इसके बाद 28 जुलाई को उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया!!रायगढ़ आवाज के फेक्ट चेक का निष्कर्ष यह पाया की 28 जुलाई की गिरफ्तारी को कोरोनावायरस के एंगल से जोड़कर दुष्प्रचार किया जा रहा है!!


