तमनार प्रीमियर लीग 2025 क्रिकेट मैच का भव्य शुभारंभ

तमनार प्रीमियर लीग 2025 क्रिकेट मैच का भव्य शुभारंभ
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 5.1.2025
शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी शिक्षक वर्ग के खिलाड़ियों के मेल -मिलाप एवं मनोरंजन की दृष्टि से विकासखंड तमनार में तमनार प्रीमियर लीग 2025 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल मैदान तमनार में 4 जनवरी को भव्य शुभारम्भ किया गया।
सर्वप्रथम भारतमाता बजरंगबली,बेट बाल, स्टाम्प की पूजा अर्चना कर अतिथियों का स्वागत किया गया।
शुभारम्भ मैच तमनार टाइगर विरुद्ध राइज़िंग उरबा खेला गया जिसमें तमनार ने बल्लेबाजी करते 49 रन बनाये उरबा ने 8 विकेट से ओपनिग मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में विकास खण्ड तमनार के 24 संकुल से 8 टीम तमनार टाइगर,गोढ़ी रॉयल्स,समर्थ समकेरा,डैंजर्स धौराभांठा,डायनामिक देवगढ, सरायपाली सुपर किंग्स, मोरगा मिलूपारा,राइजिंग उरबा टीम शामिल है।
विकासखंड तमनार के 24 संकुल के 150 खिलाड़ी में विस्फोटक बल्लेबाज ,गेंदबाज एवं ऑलराउंडर मौजूद है l

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अश्वनी पटनायक,अध्यक्षता एसडीएम रमेश कुमार मोर,मुकुन्द मुरारी पटनायक,बीआरसी जेपी साहू संयोजक राजेश कुमार पटनायक,अजय पटनायक,विकास रंजन सिन्हा,अशोक कुमार पटेल,युगल चौधरी,जयकुमार सिदार,कार्तिक राम चौहान अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी कर्मचारीगण संकुल प्राचार्य, समन्वयक शिक्षकों सैकड़ो दर्शकगणो की उपस्थिति रही।



