अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर सरायपाली कुटेला ओवर ब्रिज के ऊपर स्कूटी में घूमने निकली थी युवती

महासमुंद/सरायपाली 09.08.2020 । 09.08.2020 को लगभग सुबह 08 बजे एक युवती सुबह-सुबह स्कूटी में घूमने निकली थी जिसको गंभीर हालात में सरायपाली के कुटेला ओभर ब्रिज के ऊपर मिलने की सुचना मिली. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फोन पर सूचना देने वाला भी वहां नही था,घटना स्थल पर जब पुलिस ने अन्य व्यक्तियों से पूछताछ किया गया तो किसी ने भी इस बात की जानकारी नहीं होना बताया.
09.08.2020 को लगभग सुबह 08 बजे एक युवती सुबह-सुबह स्कूटी में घूमने निकली थी जिसको गंभीर हालात में सरायपाली के कुटेला ओभर ब्रिज के ऊपर मिलने की सुचना मिली. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फोन पर सूचना देने वाला भी वहां नही था,घटना स्थल पर जब पुलिस ने अन्य व्यक्तियों से पूछताछ किया गया तो किसी ने भी इस बात की जानकारी नहीं होना बताया.

सरायपाली पुलिस के मुताबिक किसी अज्ञात वाहन द्वारा युवती को ठोकर मारकर भाग जाना बताया जा रहा है.
सरायपाली पुलिस और 108 के मदद से युवती को सरायपाली स्वास्थ केंद्र लाया गया. स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार युवती की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो गई थी.
सरायपाली पुलिस ने बताया कि युवती सिलतरा निवासी है.
जिसका नाम नम्रता सोनवानी है. जोकि जनपद पंचायत सरायपाली के इंजीनियर अनिल बंजारे की साली है. जहाँ युवती रहती थी.
