WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

सरस मेले से महिला समूहों के आत्मविश्वास को मिला बल-कृषि मंत्री रामविचार नेताम *सरस मेले ने प्रदेश के हस्तशिल्प व संस्कृति से जन-जन को जोडऩे का किया है काम-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

सरस मेले से महिला समूहों के आत्मविश्वास को मिला बल-कृषि मंत्री रामविचार नेताम

*सरस मेले ने प्रदेश के हस्तशिल्प व संस्कृति से जन-जन को जोडऩे का किया है काम-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

*सरस मेले में महिला समूहों ने की एक करोड़ की बिक्री*

*शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में मनाया गया सरस छेरछेरा महोत्सव,*

*दस दिवसीय सरस मेले का हुआ भव्य समापन*

रायगढ़ @ संदेशा 24

आदिम, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में क्षेत्रीय सरस मेला का समापन सरस छेरछेरा कार्यक्रम आज रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया एवं राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर 38.17 करोड़ की लागत से बनने वाली 21 विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन किया गया। सरस मेले में महिला समूहों द्वारा 01 करोड़ रुपए की बिक्री की गई। इसमें से मेले के समापन तक 99 लाख 97 हजार 200 रुपये की बिक्री हुई थी। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने 2800 रुपये की खरीदी की जिससे आंकड़ा 01 करोड़ रुपए पहुंच गया।
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सभी को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति बहुआयामी है। यहां हमें कई प्रकार के लोक नृत्य, जातियां, लोक कला, मेले, भाषा, शिल्प और विशेष व्यंजन देखने को मिलते हैं। प्रदेश में यहां के आभूषणों, वस्त्रों का विशेष स्थान है जो यहां की संस्कृति को और प्रभावशाली और समृद्ध बनाती हैं।

छत्तीसगढ़ को विरासत में मिली इस संस्कृति को संजोए, रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने के नेतृत्व में हमारी सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। इसी का उदाहरण देखने को मिल रहा है रायगढ़ में आयोजित सरस मेला जिसमें बिहान की महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। जो बेहद ही प्रशंसनीय है।

इससे महिला समूहों के आत्मविश्वास को बल मिलेगा।
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को एक मॉडल स्टेट बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में बेहतर नीतियों से हमारी सरकार के द्वारा जन-जन तक लाभ पहुंचाया जा रहा है और गरीब परिवारों को योजनाओं का लाभ देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। किसानों से 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है साथ ही अंतर की राशि भी शीघ्र ही प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों को पक्का आवास का लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना अंतर्गत हर महीने महिलाओं के खाते में 1 हजार की राशि दी जा रही है।

प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पीएम जनमन योजना अंतर्गत पिछड़ी जनजातियों को मुख्य धारा से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है और सुदूर क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे है। रायगढ़ में नालंदा परिसर का निर्माण होने जा रहा है, जिससे युवा अपना भविष्य गढ़ सकेंगे।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में पहली बार आयोजित सरस मेला में महिला समूहों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभायी।

दस दिनों में 1 करोड़ रुपए की बिक्री महिला समूहों द्वारा की गई है। यह बड़ी उपलब्धि है इसके लिए सभी समूहों को बहुत बधाई। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने आगे कहा कि पिछले एक साल में क्षेत्र के विकास के लिए बहुत से कार्य प्रारंभ किए गए है। गरीबों के लिए आवास निर्माण का कार्य पूरी तेजी के साथ हो रहा है। सड़कों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज हम समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था एवं हमारे संस्कृति के प्रति सम्मान को लेकर आगे बढ़ रहे है। किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए कृषक उन्नति योजना के माध्यम से दो साल का बोनस दिया गया। इसी तरह किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्ंिवटल के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गो को अयोध्या धाम के दर्शन कराए जा रहे है। यहां नालंदा परिसर का निर्माण होने जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य की मजबूत बुनियाद बनेगा। जिले में प्रयास विद्यालय का संचालन हो रहा है। महतारी सदन एवं रायगढ़ में दीदी सदन का निर्माण कार्य हो रहा है। हार्टीकल्चर विद्यालय की स्थापना होने जा रहा है। केलो डेम में नहरों का निर्माण कार्य पूरा कराया जा रहा है। जिससे किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया टीम के लिए यहां अत्याधुनिक डिजीटल क्रियेटर सेंटर का निर्माण भी होगा। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा महिला समूहों के स्टॉलों का अवलोकन किया गया।

लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि आज दोगुनी खुशी का अवसर है जहां हम छेरछेरा त्यौहार मना रहे है और सरस मेले में बिहान की दीदियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, संस्कृति एवं खानपान को देखने का मौका मिला। बिहान की दीदियां अपने निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय करके करोड़ो रुपए कमाएं ये हम सभी के लिए गर्व की बात है। मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि रायगढ़ में पहली बार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बिहान कार्यक्रम अंतर्गत क्षेत्रीय सरस मेला-2025 का आयोजन किया गया।

जिसमें बिहान की महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। सरस मेला में रायगढ़ समेत छ.ग.के सभी 33 जिलों से बिहान की महिला स्व-सहायता समूह की दीदियां एवं अन्य राज्यों जैसे-झारखण्ड, बिहार, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, असम, महाराष्ट्र की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया है। सरस मेला में 224 से अधिक स्टॉल लगाये है, जिनमें 268 से अधिक महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों ने भाग लिया है। इस अवसर पर महिला समूहों ने करीब 01 करोड़ रुपए की बिक्री की है।

इस अवसर पर श्री अरूणधर दीवान, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री विजय अग्रवाल, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री उमेश अग्रवाल, श्रीमती सहोद्रा राठिया, श्री सत्यानंद राठिया, श्री सतीश बेहरा, श्री पंकज कंकरवाल, श्री नरेश पण्डा, श्री रत्थू गुप्ता, श्री सुरेश गोयल, श्री रविन्द्र भाटिया, श्री दीबेश सोलंकी, श्री शशिकांत शर्मा, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*38.17 करोड़ की लागत से बनने वाली 21 विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम व वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज रायगढ़ में 38 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 21 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत 20 निर्माण कार्य एवं नगरीय निकाय अंतर्गत 1 निर्माण कार्य शामिल है। जिनमें सड़क निर्माण, स्टापडेम कार्य, जलाशय योजना के तहत नहरों का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य, महतारी सदन निर्माण, जूटमिल भवन निर्माण एवं कृषि उपज मंडी समिति रायगढ़ में निर्माण कार्य शामिल है।

*समूह की महिलाओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, इन्हें किया गया सम्मानित*
सरस मेला में पुसौर ब्लाक की समूह द्वारा छत्तीसगढ़ नृत्य, खरसिया ब्लाक द्वारा लोक संस्कृति पर राउत नाचा का आयोजन किया गया। इसी तरह तमनार के ग्राम औराईमुड़ा द्वारा सुआ नृत्य पर शानदार प्रस्तुति दी। सरस मेला के दौरान जिन्हें सम्मानित किया गया इनमें सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर में बेस्ट वीडियो बनाने के लिए मधुकर गुप्ता को प्रथम पुरस्कार 30 हजार रुपये की राशि दी गई। इसी तरह प्रिंस सोनी को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रूपये, सौरभ श्रीवास्तव को तृतीय पुरस्कार के रूप में 20 हजार रुपये एवं सहकार्य के लिए अर्पण एवं ग्रुप को 25 हजार रुपये प्रदाए किए गए गए। इसी तरह जांजगीर चाम्पा समूह की खुशबू, कोरबा के कंचन समूह एवं धमतरी के ओम साई समूह को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसी तरह अन्य राज्य में रजनी समूह एवं संतोषी समूह को सम्मानित किया गया। खेत प्रतियोगिता अंतर्गत कुर्सी दौड़ में शामवती यादव, क्रिकेट प्रतियोगिता में मोहिनी सिदार, रस्साकशी में साधना राठिया, निशानेबाजी में सुनीता साहू, बैडमिंटन में महेश पटेल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सादरी नृत्य पर लैलूंगा के अंजना टोप्पो एवं क्रिस्टीना लकड़ा, कर्मा में धरमजयगढ़ की पूनम मिंज एवं सीमा किसपोट्टा, सुआ नृत्य में तमनार की संतोष राठिया एवं लीलावती राठिया, छत्तीसगढ़ी नृत्य में पुसौर की ललिता एवं बनिता, छेरछेरा उरात नाचा में खरिसया की प्रभा राठिया एवं मंजू महंत, स्वागत में घरघोड़ा की पुष्पा मिंज एवं संपत्ति राठिया तथा लोकगीत में रायगढ़ की रोहिणी भोय एवं ममता सारथी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
जिला चिकित्सालय में तीन दिवसीय कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया श... आयुष्मान योजना से मिली राहत: षष्ठी देवी जायसवाल का निःशुल्क सफ... रायगढ़ में आरबीसी ऑनलाइन पोर्टल शुरू, आपदा पीड़ितों को त्वरित ... रायगढ़ में कॉस्मेटिक दुकानों पर सघन जांच, नियमों के पालन के दिए... ट्रांसजेंडरों को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने जिला प्... जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, आजीविका ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर तिहरा प्रहार — तमनार और ... फूलों की खुशबू से महकी किस्मत: एनएचएम योजना से किसान की आमदनी ... सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान की शुरुआत *सुबह-सुबह डेयरियों पर ... सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 27 अप्रैल से ...