घरघोड़ा
कोरोना ब्रेकिंग : घरघोडा के वार्ड 15 में 2 और कोरोना पॉजिटिव मिले ,

2 दिन पहले मिले मरीज के सम्पर्क में आने से हुए संक्रमित !!
घरघोडा एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया है नगर के वार्ड 15 में 2 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है पाए गए 2 मरीज हाई रिस्क प्रयमरी कॉटेक्ट में थे ।दोनों मरीज 2 दिन पहले बैंक कर्मी के सम्पर्क में आने की वजह से आर टी पी सी आर जाँच किया गया था जिसमे पॉजिटिव पाया गया है ।
एसडीएम घरघोडा के नेतृत्व में एस आर पैंकरा बीएमओ घरघोडा के नेतृत्व में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम इंचार्ज डॉ आशिसन मिंज, डॉ विकाश शर्मा , डॉ भानु प्रकाश कुर्रे, डॉ अजय राठिया , रोहित डनसेना की टीम मौके पर पहँच गई है । सी एल सिदार सीईओ , केके सिंह थाना प्रभारी, पी प्रधान सीएमओ घरघोडा मौके पर पहुँच गए है । मरीज के सम्पर्क में आये लोगो का कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ।


