रायगढ़/ कोतवाली पहुंचे दो बच्चे, कहा- पुलिस अंकल हमें बचा लीजिए, मेरी मम्मी पापा को बिना बताए बैडमिंटन कोच से 4-4 घंटे बाद करती है! हमे कमरे में बंद कर देती है.. मां के खिलाफ मामला दर्ज़, जानिये पुरा मामला

रायगढ़. जिले के कोतवाली थाना के अंतर्गत एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला के दोनों बच्चे अपने ही मां के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए थाना पहुंचे थे.उनका आरोप है कि उनकी मां उनके बैडमिंटन कोच से घंटो बातें करती हैं और इस दौरान उन्हें कमरे में बंद रखती थी। जिसके कारण उनको बाथरूम का पानी पीना पड़ता था. पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.
दरअसल पूरा मामला यह है कि बैकुंठपुर रामलीला मैदान के पास रहने वाले 2 बच्चे अपनी मां के आरोपों से परेशान होकर थाने पहुंचे. और उनको अपनी मां से बचाने की गुहार लगाई उन्होंने कहा कि मेरी मम्मी मेरे पापा को बिना बताए बैडमिंटन कोच के साथ 4-4 घंटे बाद करती है. हमें खाना पीना नहीं देती है. इसके साथ ही बच्चों ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें धमकी दी है कि अगर यह बात अपने पापा को बताई तो वह उनको चाकू से मार देगी और बालकनी से फेंक देगी.
उन्होंने पुलिस को बताया कि जब दानवीर सर का फोन आता है। तो हम लोग डर जाते हैं. मम्मी हम को रात में भी कमरे में बंद कर देती थी. हमको बाथरूम का पानी पीना पड़ता था. हम को खाना भी नहीं देती थी। इसलिए मेरी मम्मी को इस बात की सजा दीजिए और हम को बचा लीजिए। हम लोग अपनी मम्मी से बहुत डरे हुए हैं.
फिलहाल कोतवाली पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए धारा 506 और 342 के तहत अपराध दर्ज किया है.


