तमनार में आदतन सटोरिया चढा पुलिस के हत्थे, # एसपी व एसडीओपी के मार्गदर्शन एवं टीआई अभिनवकान्त सिंह की नेतृत्व में सटोरिया पर बड़ी कार्यवाही..

तमनार में आदतन सटोरिया चढा पुलिस के हत्थे,
# एसपी व एसडीओपी के मार्गदर्शन एवं टीआई अभिनवकान्त सिंह की नेतृत्व में सटोरिया पर बड़ी कार्यवाही..
रायगढ़ 10.8.2020
रायगढ़ पुलिस कप्तान संतोष सिंह द्वारा अवैध जुआ ,शराब,सट्टा पर लगाम कसने के लिए कार्यवाही हेतु निर्देश थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।धरमजयगढ़ एस डी ओ पी सुशील कुमार नायक ने तमनार थाना प्रभारी को निर्देश दिए। वहीं तमनार थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि तमनार बाजार पारा में गगन साव पिता दिनदयाल साव उम्र 25 वर्ष निवासी तमनार द्वारा अवैध सट्टा पट्टी में पैसे का दांव लगाया जा रहा है, और लोगों से सट्टा के लिए पैसा लिया जा रहा है। इसके पश्चात थाना प्रभारी के निर्देश पर प्रधान आरक्षक उमाशंकर धृत्तांत और आरक्षक अरविंद पटनायक के द्वारा अवैध सट्टा पट्टी लिखते और पैसा लेते रंगे हाथों आरोपी को बाजार पारा में पकडा गया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से सट्टा पट्टी ,मोबाइल में ऑनलाइन सट्टा ,मोटरसाइकिल, सहित 2900 रूपय जप्त किया गया है ,आरोपी आदतन सटोरिया है ।जिसके खिलाफ पुर्व में दो अपराध दर्ज है सट्टा पर ही है । तमनार पुलिस कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेज रही है। बिते दिनों एसपी व एसडीओपी द्वारा तमनार थाना अंतर्गत ग्रामो का निरीक्षण किया गया था। तमनार पुलिस के द्वारा बीते दिनों अंतराज्यीय शराब तस्कर को मुखबिर के सुचना पर 101 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ रंगे हाथों पकडा गया था।


