तमनार
तमनार तहसील के गोढ़ी संध्या वस्त्रालय में किराए में रहने वाला असम से आया एक ब्यक्ति कोरोना संक्रमित

तमनार तहसील के गोढ़ी संध्या वस्त्रालय में किराए में रहने वाला असम से आया एक ब्यक्ति कोरोना संक्रमित
कन्टेन्टमेंट ज़ोन तमनार व गोढ़ी का एसडीएम ए के मार्बल द्वारा निरीक्षण
तमनार 10.8.2020 तमनार तहसील के गोढ़ी संध्या वस्त्रालय में किराए में रहने वाला असम से आया एक ब्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ब्यक्ति 6 अगस्त 2020 को तमनार आया और 10 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में जांच कराया गया बीएमओ द्वारा बताया गया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुआ है। जिसे रायगढ़ रिफर किया गया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके प्राथमिक सम्पर्क में आये लोगो की पूछताछ की जा रही है। तमनार तहसीलदार ने बताया कि ग्राम गोढ़ी संध्या वस्त्रालय में किराए से रहने वाले एक व्यक्ति जो असम से आया हुआ है जिसकी सीएचसी तमनार से संक्रमित होने की पुष्टि हुआ है।कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु उक्त परिवार निवास क्षेत्र को पूर्ण बंद करना आवश्यक है बांस बल्ली के माध्यम से बेरिकेट सुनिश्चित करने हेतु द्वारा आदेश जारी किया गया है।कोटवारों की ड्यटी लगाई गई है। उक्त ब्यक्ति ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है। तमनार टीआई अभिनवकान्त सिंह द्वारा तमनार पुलिस की भी ड्यटी लगाई गई है।एसडीएम घरघोड़ा ए के मार्बल द्वारा तमनार- रायगढ़ रोड गोढ़ी संध्या वस्त्रालय में किराए में रहने वाला असम से आया एक ब्यक्ति कोरोना एवं तमनार खाल्हेपारा में गर्भवती महिला पॉजिटिव पाए जाने पर क्ष्रेत्र को कन्टेन्टमेंटज़ोन का निरीक्षण करते कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया गया। शासन प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी रोकथाम हेतु हरसंभव प्रयास की जा रही है।दैनिक सब्जी बाजार, सार्वजनिक स्थानों,दुकानों में लोगो को मास्क पहनने,सोशल फिजिकल डिस्टेंसिंग,सेनेटाइज एवं अन्य राज्यो से आये व्यक्तियों की जानकारी अन्य शासन के गाइड लाइन पालन करने व रविवार को लॉक डाउन का पालन करने अपील की जा रही है।


