सारंगढ़ के एक गांव में एक ही दिन में कोरोना ने लगाई हाफ सेंचुरी… जिले में 05 पुलिसकर्मियों सहित 62 कोरोना पॉजिटिव… गनीमत है कि यहां बन गया था कंटेंटमेंट जोन
सारंगढ़ के एक गांव में एक ही दिन में कोरोना ने लगाई हाफ सेंचुरी… जिले में 05 पुलिसकर्मियों सहित 62 कोरोना पॉजिटिव… गनीमत है कि यहां बन गया था कंटेंटमेंट जोन
सारंगढ़ @ संदेशा 10.8.2020
जो जानकारी आ रही है वह काफी हैरान करने वाली है क्योंकि कोरोना कि काफी बिगड़े स्वरूप की खबर है। रायगढ़ जिला सारंगढ़ क्षेत्र अंतर्गत छोटी खैरा कंटेंटमेंट जोन मैं एक ही दिन में 50 से ज्यादा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान की गई है। इसके अलावा जिले के 5 पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक पूर्व में पाए गए कोरोना मरीजों के कांटेक्ट ट्रेसिंग में इतने लोगों को कोरोना निकला है। इससे पहले भी यह बात सामने निकलकर आई थी कि गांव में शादी समारोह में शामिल होने वाले कुछ लोग पहले कोरोना पॉजिटिव मिले फिर उनके कांटेक्ट में आने वाले लोग संक्रमित होते चले गए यह तो गनीमत था कि जिला प्रशासन की ओर से सारंगढ़ के क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया गया था इस कारण यह सभी मरीज क्षेत्र विशेष में सिमटकर रहे हैं और ना यह विस्फोट आज के दिन महा विस्फोट के रूप में सामने आता।


