प्रशान्त शर्मा ने किया ज्योतिष शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन

प्रशान्त शर्मा ने किया ज्योतिष शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन
तमनार @ संदेशा 24
रायगढ़ जिले के तमनार तहसील के ग्राम – कोलम निवासी प्रशांत शर्मा ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से ज्योतिष शास्त्र में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) की डिग्री हासिल की है।

विदित हो कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से अध्ययन केंद्र रायगढ़ में पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स करने वाले प्रशांत शर्मा अपने बैच से ज्योतिष शास्त्र के इकलौते छात्र थे। पेशे से इंजीनियर प्रशांत शर्मा एक कुशल कवि और छंदगुरू होने के साथ साथ ज्योतिष, वास्तु तथा हस्तरेखा संबंधी समस्त कार्यों से लगातार जनसेवा का काम कर रहे हैं। प्रशांत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा गुरुजनों को दिया है।प्रशांत शर्मा के इस सफलता पर मॉ बंजारी धाम के पंचराम मालाकार,घनश्याम मालाकार,श्याम मालाकार पितरु मालाकार,दुलेन्द्र पटेल,तरुणीसेन,पद्मलोचन सहित अन्य लोगो द्वारा बधाई दी गई है।


