तमनार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा महिलाओं में दिखा भारी उत्साह गारे सरपंच प्रत्याशी का निधन से क्षेत्र में शोक की लहर…

तमनार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा महिलाओं में दिखा भारी उत्साह
गारे सरपंच प्रत्याशी का निधन से क्षेत्र में शोक की लहर…
तमनार @संदेशा 24
दुलेन्द्र पटेल 23.2.2025
एंकर -तमनार तहसील में तीसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 23 फरवरी को मतदान केंद्रों में लम्बी लम्बी कतार लगी हुई है। मतदान हेतु युवा महिलाओं में भारी उत्साह का माहौल है।
पंचायत चुनाव से पहले सरपंच प्रत्याशी का निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। जनपद पंचायत तमनार के गारे पंचायत से सरपंच पद के प्रत्याशी चतुर सिंह सिदार का दुखद निधन हो गया। वह पूर्व में दो बार गारे पंचायत के सरपंच रह चुके थे और इस बार भी चुनावी मैदान में थे।
जानकारी के अनुसार, चतुर सिंह सिदार पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु से पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दे कि तमनार तहसील अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य क्र 11 में 3 व क्र 12 से 5 प्रत्याशी,20 जनपद सदस्य पद हेतु 57 प्रत्याशी, सरपंच पद हेतु 213 प्रत्याशी एवं पंच पद हेतु 746 प्रत्याशी मैदान में है। 142 मतदान केंद्र में शांतिपूर्ण मतदान हेतु प्रशासन पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।



