WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
chhattisgarhतमनार

ओ. पी. जिंदल विश्वविद्यालय में बनेगी एआईसीटीई-आइडिआ लैब, छात्रों-शिक्षकों को नवाचार एवं उद्यमिता विकास के मिलेंगे अवसर (AICTE द्वारा IDEA LAB स्थापित करने ओ. पी. जिंदल विश्वविद्यालय को चुना जाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है, इससे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित क्षेत्रों में नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रोत्साहन मिलेगा। – डॉ आर. डी. पाटीदार, कुलपति-ओपीजेयू

ओ. पी. जिंदल विश्वविद्यालय में बनेगी एआईसीटीई-आइडिआ लैब, छात्रों-शिक्षकों को नवाचार एवं उद्यमिता विकास के मिलेंगे अवसर
(AICTE द्वारा IDEA LAB स्थापित करने ओ. पी. जिंदल विश्वविद्यालय को चुना जाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है, इससे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित क्षेत्रों में नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रोत्साहन मिलेगा। – डॉ आर. डी. पाटीदार, कुलपति-ओपीजेयू

तमनार @संदेशा 24

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा एक विशेष आईडिया लैब (आइडिया, विकास, मूल्यांकन और अनुप्रयोग) स्थापित करने के लिए चुना गया है। छत्तीसगढ़ में AICTE IDEA लैब की स्थापना के लिए चुने जाने वाला यह एकमात्र विश्वविद्यालय है और यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के एक वर्ष के अथक प्रयासों का परिणाम है, जो की नवाचार और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
एआईसीटीई की इस पहल के लिए कुल निवेश लगभग ₹1.0 करोड़ है, जिसमें 50% फंडिंग AICTE द्वारा प्रदान की जायेगी। एआईसीटीई, इंडस्ट्री एवं विश्वविद्यालय के सहयोग से इस योजना के तहत ओपीजेयू परिसर में 1 करोड़ रुपये की लागत से एक आइडिया लैब बनाई जाएगी, जिसमें छात्रों को नए आइडिया पर काम करने और उन्हें तकनीक में बदलने के लिए सभी जरूरी संसाधन मिलेंगे। इस लैब में अत्याधुनिक उपकरण और संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे छात्र अपने आइडिया को प्रोटोटाइप में बदल सकेंगे। इस एआईसीटीई-आईडिया लैब में कौशल केंद्र के रूप में, छात्रों एवं शिक्षकों की व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुभवात्मक शिक्षा, रचनात्मकता, कल्पना और 21वीं सदी के कौशल का विकास एवं अत्याधुनिक तकनीकों, उपकरणों और उत्पाद विज़ुअलाइज़ेशन तक पहुँच होगी। इस लैब के बनने से छात्रों को अपने आइडिया पर काम करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, उन्हें एक ही जगह पर सभी सुविधाएं मिलेंगी और इससे उनकी रचनात्मकता, समस्या समाधान और उद्यमिता कौशल का भी विकास होगा। IDEA लैब अत्याधुनिक प्रोटोटाइपिंग सुविधाओं से सुसज्जित होगी, जिसमें CNC मशीन, 3D प्रिंटर, राउटर, प्लॉटर, DSO, उन्नत उपकरण, मीटर और बहुत कुछ शामिल है। यह अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा छात्रों और शिक्षकों को विचारों को वास्तविकता में बदलने, नवाचार को बढ़ावा देने और उद्योग-प्रासंगिक कौशल को बढ़ाने में सक्षम बनाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर. डी. पाटीदार ने ओ. पी. जिंदल विश्वविद्यालय को AICTE द्वारा IDEA LAB स्थापित करने के लिए चुने जाने पर विश्वविद्यालय के इनोवेशन सेंटर के प्रमुख डॉ. दीपायन प्रियदर्शी, सेंटर के सभी पदाधिकारियों एवं विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों को बधाई दिया। प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए डॉ पाटीदार ने कहा की विश्वविद्यालय परिसर में AICTE-IDEA LAB की स्थापना न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के किये गर्व का विषय है। AICTE की यह पहल छात्रों को उनके STEM ज्ञान को व्यावहारिक रूप से लागू करने के लिए सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ पाटीदार ने बताया की AICTE-IDEA LAB (आइडिया, डेवलपमेंट, इवैल्यूएशन और एप्लीकेशन लैब) अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा शिक्षा मंत्रालय के तहत शुरू की गई एक अग्रणी पहल है। इसका लक्ष्य छात्रों के बीच (मुख्य रूप से STEM -विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित क्षेत्रों में) नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना है। लैब का उद्देश्य एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ छात्र अपने विचारों को मूर्त प्रोटोटाइप में विकसित कर सकें और उन्नत तकनीक और उपकरणों की मदद से वास्तविक दुनिया की समस्याओं पर काम कर सकें। AICTE-IDEA LAB न केवल वर्तमान समय बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर चुनिंदा संस्थानों में, जिनमे से एक ओपीजेयू है, स्थापित की जा रही हैं। इस लैब के मुख्य उद्देश्य- स्किल गैप को कम करना, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना, छात्रों को प्रोटोटाइप डिजाइन करने और विकसित करने का अवसर प्रदान करके अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करना, 21वीं सदी के कौशल पर ध्यान केंद्रित करते हुए, छात्रों को समस्या-समाधान, आलोचनात्मक सोच और टीमवर्क कौशल विकसित करने में मदद करना, उत्पाद विकास और बाजार मूल्यांकन से संबंधित संसाधन और प्रशिक्षण प्रदान करके उद्यमशीलता की भावना को पोषित करना, छात्रों और शिक्षकों के पास उत्पाद विज़ुअलाइज़ेशन, डिज़ाइन और विकास के लिए उन्नत तकनीकों और उपकरणों को उपलब्ध कराना एवं शिक्षाविदों और उद्योग के बीच सहयोग की सुविधा प्रदान करना जिससे छात्रों को उद्योग पेशेवरों से वास्तविक दुनिया की अंतर्दृष्टि और सलाह प्राप्त करने में मदद दिलाना हैं। यह लैब सिर्फ ओपीजेयू के छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि बाहरी स्टार्टअप और इनोवेटर्स के लिए भी उपलब्ध रहेगी, जिससे वे भी इस लैब का इस्तेमाल करके अपने आइडिया को प्रोटोटाइप में बदल सकें। इस विशेष उपलब्धि पर डॉ. पाटीदार ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जेएसपी के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल जी और विश्वविद्यालय की माननीया चांसलर श्रीमती शालू जिंदल जी के प्रति उत्कृष्टता के लिए अथक प्रतिबद्धता, अनवरत सहयोग, सतत मार्गदर्शन एवं प्रेरणा हेतु आभार व्यक्त किया।
ओपीजेयू की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनुराग विजयवर्गीय ने भी ओपीजेयू इनोवेशन सेंटर के पदाधिकारियों, सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को बधाई दिया और कहा की एआईसीटीई द्वारा आईडिया लैब की स्थापना के लिए विश्वविद्यालय का चयन किया जाना, नवाचार, प्रौद्योगिकी और व्यावहारिक शिक्षा के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को मान्यता प्रदान किया जाना है। इससे छात्रों को वास्तविक दुनिया की समस्याओं पर काम करने, अपने STEM ज्ञान को व्यावहारिक रूप से लागू करने और रचनात्मक समाधान विकसित करने के लिए मूल्यवान अवसर मिलेगा ।
ज्ञातव्य हो की रायगढ़ के पुंजिपथरा स्थित ओपी जिंदल विश्वविद्यालय की स्थापना 2014 में (राज्य बिल अधिनियम 13) देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह – जिंदल ग्रुप द्वारा देश और विदेश के छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। वर्त्तमान में विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग (डिप्लोमा, बी.टेक., एम.टेक., एवं पीएचडी), मैनेजमेंट (बीबीए, बी कॉम-ऑनर्स, बीए- ऑनर्स, एमबीए एवं पीएचडी) एवं साइंस (बीएससी-ऑनर्स, एमएससी एवं पीएचडी) के पाठ्यक्रम संचालित हैं। विश्वविद्यालय विश्व स्तर के पाठ्यक्रम, विश्व स्तरीय शिक्षक, आधुनिक शिक्षण विधियाँ, अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचे और शिक्षार्थियों को एक जीवंत परिसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है; और यह विश्वविद्यालय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन की विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए डेडिकेटेड रूप से कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय स्तर के अनेक सम्मानों से सम्मानित ओपीजेयू को राष्ट्रीय मूल्याङ्कन एवं प्रत्यायन परिषद् द्वारा NAAC “A” ग्रेड प्रदान किया गया है, जो की विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता को रेखांकित करता है।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
जिला चिकित्सालय में तीन दिवसीय कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया श... आयुष्मान योजना से मिली राहत: षष्ठी देवी जायसवाल का निःशुल्क सफ... रायगढ़ में आरबीसी ऑनलाइन पोर्टल शुरू, आपदा पीड़ितों को त्वरित ... रायगढ़ में कॉस्मेटिक दुकानों पर सघन जांच, नियमों के पालन के दिए... ट्रांसजेंडरों को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने जिला प्... जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, आजीविका ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर तिहरा प्रहार — तमनार और ... फूलों की खुशबू से महकी किस्मत: एनएचएम योजना से किसान की आमदनी ... सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान की शुरुआत *सुबह-सुबह डेयरियों पर ... सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 27 अप्रैल से ...