तमनार में अघरिया समाज का वार्षिक सम्मेलन हेतु तैयारी बैठक

तमनार में अघरिया समाज का वार्षिक सम्मेलन हेतु तैयारी बैठक
तमनार @संदेशा 24
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार का आवश्यक बैठक दिनांक 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे सामाजिक भवन तमनार में क्षेत्रीय व परिक्षेत्रीय पदाधिकारी गणो की उपस्थिति में 52 वां वार्षिक सम्मेलन व नवनिर्मित सामाजिक भवन द्वितीय तल का लोकार्पण कार्यक्रम तमनार में 1 व 2 मार्च 2025 को भव्य आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया।
सर्वप्रथम ईष्टदेव श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर क्षेत्रीय अध्यक्ष यादलाल नायक ने पदाधिकारियों को बधाई देते कहाकि सभी पदाधिकारी सामाजिक बन्धुओ वार्षिक सम्मेलन भव्य बनाने विभिन्न व्यस्थाओ में जुट जाएं। बच्चे युवा महिलाएं एवं वरिष्ठगणो सम्मेलन में शत प्रतिशत शामिल होकर सफल बनावें। अतिथियों को आमंत्रण,स्वागत सम्मान,मंच,उद्बोधन,भोजन व्यवस्था पर चर्चा परिचर्चा किया गया। 52 वां वार्षिक सम्मेलन व नवनिर्मित भवन लोकार्पण हेतु मुख्य अतिथि ऊषा पटेल केन्द्रीय अध्यक्ष एवं पाद लाल नायक क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि केन्द्रीप व क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारियों सामाजिक गणो के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।
बैठक में दिनेश चौधरी,यादलाल नायक,धनीराम चौधरी,हेमलाल पटेल,लक्ष्मीनारायण चौधरी,ईश्वर नायक,दुलेन्द्र पटेल,अश्वनी पटेल,जीवन पटेल,खगेन्द्र पटेल,भरत पटेल,अशोक पटेल,यूगल किशोर चौधरी,कन्हैया लाल पटेल अन्य सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।


