तमनार में गीतांजली पटनायक बीडीसी ने निकाली आभार रैली

तमनार में गीतांजली पटनायक बीडीसी ने निकाली आभार रैली
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 27..2.2025
त्रिस्तरीय स्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत क्षेत्र तमनार से गीतांजली पटनायक ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर अपना वर्चस्व साबित कर दिया है। गीतांजली पटनायक ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी ममता साव को 811 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए हैं। आपको बता दे कि तमनार बीडीसी पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे, मतदाताओं ने गीतांजली पटनायक के कुशल व्यवहार कर्त्तव्य निष्ठता सनजिक कार्य पर भरोसा जताया। गीतांजली पटनायक ने अपने ग्राम में मतदाताओं का आभार धन्यवाद देने घर घर जाकर आभार जताया और आशीर्वाद ली। नवनिर्वाचित बीडीसी गीतांजली पटनायक ने बताया कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद हमारे ऊपर बना हुआ है। हम भी क्षेत्र की जनता के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जनपद सदस्य निर्वाचित होने के बाद जनता के लिए सड़क, बिजली, पानी , स्वच्छता जैसी सुविधाओं को उपलब्ध करने के लिए काम करेंगे ।




