माँ बंजारी धाम में महाशिवरात्रि पर लगा शिवभक्तों का तांता

माँ बंजारी धाम में महाशिवरात्रि पर लगा शिवभक्तों का तांतातमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 26.2.2025 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य रायगढ़ जिले तमनार के सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में महाशिवरात्रि पर्व
पर पर प्रातः काल से ही हजारो भक्तजनों का तांता लगा रहा।तमनार तहसील के तराईमाल,कसडोल,गायत्री मन्दिर,पडिग़ांव,कचकोबा,मिलूपारा सहित ग्रामीण अंचलों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
बता दें कि माँ बंजारी धाम में शिवभक्तों मन्दिर समिति द्वारा क्षेत्र के जनता व विश्व कल्याण हेतु विशाल यज्ञशाला में महामृत्युंजय जाप कर हवन पूजन की गई वहीं श्री शिव मंदिर पर भक्तजनो द्वारा लम्बी लंबी कतार के साथ जलाभिषेक की गई। शिवभक्तों ने बताया कि मां बंजारी धाम समिति द्वारा पूजन अर्चन प्रसाद भोग भंडारा की बेहतर व्यवस्था की गई।शिवभक्तों ने सुख शांति समृद्धि निरोगमय हेतु आशीर्वाद मांगा गया।माँ बंजारी समिति के सदस्य सेवक ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। क्षेत्र एवं प्रदेश व विश्व शांति के लिए महामृत्युंजय जाप हवन पूजन की गई। प्रातः काल से शाम तक हजारो लोगों ने पूजा अर्चना कर भोग प्रसाद ग्रहण किया।




