तमनार जनपद अध्यक्ष जागेश सिदार,उपाध्यक्ष गायत्री बेहरा निर्विरोध निर्वाचित,कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर

तमनार जनपद अध्यक्ष जागेश सिदार,उपाध्यक्ष गायत्री बेहरा निर्विरोध निर्वाचित,कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर
तमनार @ संदेशा 24
@ दुलेन्द्र पटेल 5.3.2025
जनपद पंचायत तमनार में अध्यक्ष जागेश सिदार,उपाध्यक्ष गायत्री बेहरा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद निर्विरोध निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं द्वारा गुलाल लगाकर मीठा खिलाकर बधाई दी गई।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हेतु जनपद कार्यालय तमनार में पीठासीन अधिकारी समीर बड़ा,सहायक रिटर्निंग ऑफिसर विकास जिंदल, रश्मि पटेल अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस प्रशासन की चाक चौबन्ध व्यवस्था के साथ प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ की गई। जनपद अध्यक्ष पद चुनाव हेतु भाजपा समर्थित जागेश सिदार उपाध्यक्ष पद हेतु गायत्री शत्रुघन बेहरा ने नामांकन दाखिल किया।


नवनिर्वाचित जनपद सदस्य
तमनार गीतांजली सुकदेव पटनायक तमनार,कसडोल सहोद्रा दिलेश्वर सिदार
महलोई सम्पति सिंह सिदार,हमीरपुर बालमती किसान,खुरुसलेंगा संजय कुमार टोप्पो,लिबरा जागेश्वर सिदार,झिंकाबहाल दिनेश बेहरा (दिनु),धौराभांठा ओम प्रकाश बेहरा (कुशू) जांजगीर कन्हाई राम पटेल,पेलमा कुन्ती सबल साय राठिया,मिलुपारा नंदनी मनोज राय,रोडोपाली गीता कामता पैकरा,बनाई देवसिंह राठिया,
कुंजेमुरा यज्ञसेनी उमेश सिदार,बासनपाली कल्पना ज्ञानेश्वर प्रधान,देवगढ़
जयनन्दन राठिया,सराईपाली कमला सुभाष अग्रवाल,
राबो प्रेमकुमारी पुरुषोत्तम राठिया,तराईमाल घनश्याम मालाकार,
गोढ़ी गायत्री शत्रुघन बेहरा सभी निर्वाचित जनपद सदस्यों के हस्ताक्षर, चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी गई।भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी जागेश सिदार व उपाध्यक्ष पद हेतु गायत्री शत्रुघन बेहरा ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद निर्विरोध निर्वाचित होने परिणाम घोषणा की गई। जिसमें निर्विरोध निर्वाचित जनपद अध्यक्ष जागेश सिदार,उपाध्यक्ष गायत्री बेहरा को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। भाजपा वरिष्ठ नेता गोकुलानन्द पटनायक,पर्यवेक्षक चंद्रप्रकाश बबल पांडेय,रज्जू संजय,डीडीसी रमेशचंद बेहरा,डीडीसी बंशीधर चौधरी,स्वरूप पटनायक,सरोज बेहरा,महेश भोय,प्रताप बेहरा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं समर्थकों की उपस्थिति रही।

