WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
chhattisgarhतमनार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अदाणी फाउंडेशन का विशेष आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अदाणी फाउंडेशन का विशेष आयोजनअदाणी फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
आयोजन में विभिन्न गांवों की 600 से अधिक महिलाओं ने भाग लियातमनार @संदेशा 24 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नारी शक्ति, समानता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जो दुनिया भर में महिलाओं के योगदान को पहचानने और उनके सशक्तिकरण के लिए नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसी कड़ी में अदाणी फाउंडेशन ने तमनार क्षेत्र के ग्राम कुंजेमुरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया, जिसमें 600 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके योगदान को सम्मानित करना और उनके स्वास्थ्य एवं कौशल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुंजेमुरा की जनपद सदस्य श्रीमती यज्ञसैनी उमेश सिदार रहीं, जबकि अध्यक्षता ग्राम कुंजेमुरा की सरपंच श्रीमती संजुक्ता ललित खेस्स ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती नंदिनी मनोज राय (जनपद सदस्य), श्रीमती पंकजनी प्रकाश राठिया (सरपंच, रोडोपाली), श्रीमती आरती सिंह (रायगढ़ जिला ताइक्वांडो संघ सचिव) और राष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषिता सिंह शामिल थीं। कार्यक्रम में आस-पास के विभिन्न गांवों जैसे ढ़ोलनारा, मिलूपारा, बजरमुडा, सराईटोला, रोडोपाली, डोलेसरा, करवाही, गारे, पाता, भालुमुडा आदि से भी महिलाएं हिस्सा लिया।इस अवसर पर अदाणी नेचुरल रिसोर्सेस, तमनार के क्लस्टर हेड मुकेश कुमार ने कहा, “अदाणी फाउंडेशन महिलाओं के सशक्तिकरण और कौशल विकास के लिए सतत कार्यरत है। हमारा लक्ष्य समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।”इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें फुगड़ी, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ और हांडी फोड़ जैसे खेल प्रमुख रहे। महिलाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इनमें भाग लिया। विजेताओं को अदाणी फाउंडेशन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए, जिसमें छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की विशेष प्रस्तुतियां हुईं। मुख्य आकर्षण 10 टीमों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक सुआ नृत्य रहा, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई और उन्हें मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने का परामर्श दिया।ग्राम पंचायत और अन्य गणमान्य महिलाओं ने सफल आयोजन के लिए अदाणी फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा, “यह आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल महिलाओं को मंच मिलता है, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनने की ओर प्रेरित भी होती हैं।”कार्यक्रम का आयोजन बालक छात्रावास मैदान, ग्राम कुंजेमुरा में किया गया।अदाणी समूह, अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से रायगढ़ जिले के तमनार और पुसौर प्रखंड में सीएसआर की विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रहा है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इस पहल से 100 से अधिक गांवों के लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो रही हैं।इस आयोजन से क्षेत्र की महिलाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली, जिससे वे समाज में अपनी भूमिका को और सशक्त रूप से निभा सकेंगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की मनोहारी प्रस्त... चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद श्री विजय... चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी... चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की पर... चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति... चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से ... छठे दिन चक्रधर समारोह में सांसद श्री विजय बघेल ने किया दीप प्र... मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ...