सुशांत सिंह राजपूत केस: कॉल हिस्ट्री में अब सामने आया आमिर खान का नाम…

संदेशा@पुष्पेंद्र पटेल 12.08.2020
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के केस में अब रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल जैसे-जैसे सामने आ रही है वैसे ही ये पूरा केस और उलझता जा रहा है. अब इस केस में आमिर खान के संपर्क में रहने के भी बात सामने आ रही है.
कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया सुपरस्टार आमिर खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, आदित्य रॉय कपूर, राणा दग्गुबाती, सनी सिंह और स्वर्गीय सरोज खान जैसी कई हस्तियों के संपर्क में थीं.
रिया के कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अनुसार, उन्होंने एक बार आमिर खान को फोन किया था और इसके बाद सुपरस्टार ने उन्हें तीन एसएमएस किए थे. हालांकि इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्र ने मीडिया से भी इसकी पुष्टि की है. सुशांत की मौत के मामले में अभी तक बॉलीवुड के तीन खान (सलमान, शाहरुख और आमिर) की चुप्पी पर बहुत बहस हुई है और अब रिया के कॉल रिकॉर्डस में आमिर खान का नाम गया है.


