अभा अघरिया समाज केंद्रीय समिति का शपथ ग्रहण और जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह 23 मार्च को

अभा अघरिया समाज केंद्रीय समिति का शपथ ग्रहण और जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह 23 मार्च को
तमनार @संदेशा 24
अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति रायगढ़ का निर्वाचन 12 जनवरी 2025 को सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष उषा पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वय द्वारिका पटेल, प्रेमशिला नायक, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार चौधरी, महिला संयोजिका तारेश्वरी नायक और युवा संयोजक विजय विकी पटेल निर्वाचित हुए हैं।

अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष उषा पटेल ने उक्त पदाधिकारियों के अलावा अपनी कार्यकारिणी के विस्तार का फैसला लिया है जिसमें केंद्रीय समिति के कामकाज की सुगमता के लिए और विभिन्न पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष समेत उनकी पूरी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण अगामी 23/03/25 रविवार को ग्राम भंवरपुर क्षेत्र बसना जिला महासमुंद में संध्या 4.00 बजे मंडी प्रांगण में आयोजित समारोह में किया जाएगा। साथ ही अभी नवनिर्वाचित नगर पालिका, नगर पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत में अघरिया समाज से चुने हुए अध्यक्ष उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों के साथ स्थानीय जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच का सम्मान भी किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय ओ. पी. चौधरी जी वित्त मंत्री छ ग शासन , माननीय रूपकुमारी चौधरी जी सांसद महासमुंद लोकसभा, माननीय उमेश पटेल जी पूर्व मंत्री छ ग शासन और वर्तमान विधायक खरसिया विधानसभा शामिल रहेंगे। साथ समाज के विशिष्ट अतिथि गण, समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष गण और सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रहेगी।।






