दिनदहाड़े ट्रेलर ड्राइवर से रुपये व मोबाइल लूटपाट करने वाले को तमनार पुलिस ने चंद घन्टो में पकड़ा..

दिनदहाड़े ट्रेलर ड्राइवर से रुपये व मोबाइल लूटपाट करने वाले को तमनार पुलिस ने चंद घन्टो में पकड़ा.. 
तमनार 12.8.2020 थाना तमनार अंतर्गत तमनार रायगढ़ रोड़ में दिनदहाड़े ट्रेलर ड्राइवर से लूटपाट करने वाले को तमनार पुलिस ने चंद घन्टो में पकड़ने में सफलता हासिल किया।आरोपियों से 3 चाकू एक मोटर सायकल बरामद किया गया है।तमनार पुलिस द्वारा 0279/20 धारा 341,392,34 ipc के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेलर ड्राइवर मनोहर यादव गोढ़ी द्वारा 12 अगस्त को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मनोहर यादव पिता संतराम यादव उम्र 28 वर्ष साकिन गोढी निवासी थाना तमनार के बबलू साहू के ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 13 LA 9075 को चलाता है। ट्रेलर में अडानी माईंस खम्हरिया तमनार से कोयला लोड लेकर राबर्टसन चपले खरसिया स्टेशन साईडिंग तक वाहन चला रहा था तब दिनांक 06-08-2020 को रात्रि में लगभग 02:30 बजे इंदरानगर हनुमान मंदिर के पास मेरे ट्रेलर वाहन को रूकवा कर मेरा मोबाईल तथा नगदी रकम 1000 रू. को तीन लड़के फरार हो गये थे नीला रंग के स्कूटी वाहन में दो लड़के सवार होकर मेरा पीछा कर ओव्हर टेक कर सामने स्कुटी को अड़ा कर ट्रेलर को रूकवा दिये दोनो व्यक्ति अपने हांथ में चाकू रखे थे मुझे जान से मारने की भय बताकर डरा धमकाकर चाकू को दिखाकर मेरा पाकेट में रखे जिओ कंपनी के मोबाईल जिसमें सिम नंबर 7489215081 लगा है को तथा मेरे पाकेट में रखे पर्स जिसमें 1000 रू. नगदी रखा था उसे दोनो लूट लिये मेरे वाहन के पीछे उनका एक साथी खड़ा था लूटने के बाद तीनो स्कूटी में बैठकर पीछे हुंकराडीपा तरफ चले गये।तीनो लड़के इंदरानगर तमनार के रहने वाले है उनका नाम मालूम करने के बाद आज रिपेार्ट लिखाने आवेदन दिया गया। तमनार थानेदार द्वारा उच्च अधिकारियों को सूचित कर पतासाजी की जा रही थी। रायगढ़ पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह दिशा निर्देशन में धरमजयगढ़ एसडीओपी सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में तमनार टीआई के नेतृत्व मे मुखबिर से आरक्षक अरविंद पटनायक को सूचना मिलते ही एएसआई दुर्गाचरण साहू,एएसआई आशिक रात्रे आरक्षक अरविंद पटनायक द्वारा अविनाश तिग्गा 19 वर्ष,राहुल सहिस 20 वर्ष एवं एक 17 वर्ष का अपचारी बालक को पूछताछ करने पर इंदिरानगर में ट्रेलर ड्राइवर से एक हजार व पूंजीपथरा के गोदगोदा नाला के पास लूटपाट करना कबूला गया। तमनार पुलिस द्वारा 0279/20 धारा 341,392,34 ipc के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।


