नवरात्रि की अष्टमी तिथि के दिन मां महागौरी की उपासना पूजा अर्चना

नवरात्रि की अष्टमी तिथि के दिन मां महागौरी की उपासना पूजा अर्चना
तमनार @संदेशा 24
नवरात्रि की अष्टमी तिथि के दिन मां महागौरी की उपासना की जाती है। माता गौरी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और संपदा बनी रहती है। तो जानिए कि महाष्टमी के दिन माता रानी को क्या भोग लगाना चाहिए और पूजा के दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
शनिवार को चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है।

नवरात्र के आठवें दिन को महाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। अष्टमी के दिन देवी दुर्गा की आठवीं शक्ति माता महागौरी की उपासना की जाएगी। इनका रंग पूर्णतः गोरा होने के कारण ही इन्हें महागौरी या श्वेताम्बरधरा भी कहा जाता है। मां गौरी के रंग की उपमा शंख, चंद्र देव और कंद के फूल से की जाती है।

मां शैलपुत्री की तरह इनका वाहन भी बैल है इसलिए इन्हें भी वृषारूढ़ा कहा जाता है। इनका ऊपरी दाहिना हाथ अभय मुद्रा में रहता है और निचले हाथ में त्रिशूल है। ऊपर वाले बाएं हाथ में डमरू जबकि नीचे वाला हाथ शान्त मुद्रा में है। मां का प्रिय फूल रात की रानी है। जो लोग अपने अन्न-धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि करना चाहते हैं, उन्हें आज महागौरी की उपासना जरूर करनी चाहिए



