महिला पतंजलि तमनार ने मनाया रामनवमी पर्व

महिला पतंजलि तमनार ने मनाया रामनवमी पर्व
तमनार @संदेशा 24
केलो बनांचल तहसील तमनार के गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में पूजन हवन का कार्यक्रम रखा गया। प्रातः योगाभ्यास के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नवरात्रि के नवमी दिन की पूजा अर्चना सभी लोगों ने किया तत्पश्चात संध्याकालीन हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें समाज के सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य दीर्घायु जीवन हेतु हवन किया गया जिसमें महिला पतंजलि की समस्त महिलाओं के द्वारा हवन पूजन किया गया । सभी महिलाओं के हवन पूजन के पश्चात आरती की गई। इस कार्यक्रम की आयोजनकर्ता गीतांजलि पटनायक (राज्य सोशल मीडिया प्रभारी एवं महिला पतंजलि जिला अध्यक्ष रायगढ़) द्वारा सभी को प्रसाद वितरण किया गया एवं हवन से संबंधित कई सारी जानकारियां दी गई। हवन के फायदे हवन किस तरह करनी चाहिए इन सभी जानकारी के साथ महिला पतंजलि समिति के समस्त सदस्यों एवं कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं समस्त महिलाओं का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में गंगा पटनायक , पुष्पा पटनायक संवाद प्रभारी जिला रायगढ़ नीलम गुप्ता ,संतोषिनी पटनायक सुमित्रा महान, सीता ,किरण बेहरा ,जयश्री साहू ,सुभद्रा सरिता साहू ,रितु , निषाद, धर्चना बेहरा, मम्मी गुप्ता, जंबोवती जायसवाल , खिरोदनी पटनायक, आरती तंबोली इंदु यादव, पुष्पा श्रीवास अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुईं।



