बासनपाली में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता भव्य शुभारंभ

बासनपाली में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद पंचायत तमनार से लगा ग्राम पंचायत बासनपाली में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता बासनपाली में रेगांव विरूद्ध आमाघाट खेला गया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 20 हजार रुपये व कप
द्वितीय पुरुस्कार 10हजार रुपये व कप , मेन ऑफ दी मैच,मेंन ऑफ दी सीरीज एवं अन्य आकर्षक पुरुस्कार रखा गया है।

प्रतियोगिता में रायगढ़ तमनार घरघोडा स्थानीय टीम बासनपाली कसडोल जोबरो, पाता, बिजना,समकेरा, कसडोल सहित दर्जनों टीम ने भाग लिया है। मुख्य अतिथि सविता जगन्नाथ सिदार सरपंच द्वारा सभी खिलाड़ियों को अनुशासित खेल भावना से खेलने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
मुख्य अतिथि सरपंच सविता जगन्नाथ सिदार, उप सरपंच सीमा जगदीश साव, त्रिलोचन पटनायक,पंचम सिंह सिदार,पालू राम सिदार, जीवन पटेल , दुर्गेश पटेल अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।



