जनपद पंचायत तमनार में घनश्याम मालाकार,गीतांजली पटनायक,कमलादेवी अग्रवाल निर्विरोध सभापति हुए निर्वाचित

जनपद पंचायत तमनार में घनश्याम मालाकार,गीतांजली पटनायक,कमलादेवी अग्रवाल निर्विरोध सभापति हुए निर्वाचित
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल
छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के तहत जनपद पंचायत तमनार की स्थायी समितियों (सदस्यों का निर्वाचन उनकी शक्तियों और कृत्य तथा सदस्यों के कार्यकाल और कामकाज के संचालन के लिए ) जनपद पंचायत तमनार की स्थायी समितियों के सदस्यों एवं सभापति का निर्वाचन जनपद कार्यालय तमनार में पीठासीन अधिकारी समीर बड़ा अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं जनपद अध्यक्ष जागेश सिंह सिदार,अन्य जनपद सदस्यों की उपस्थिति में 9 अप्रेल बुधवार को सम्पन्न हुआ।

सहकारिता और उद्योग समिति के लिए सभापति घनश्याम मालाकार,संचार तथा संकर्म के लिए सभापति गीतांजली पटनायक,

कृषि समिति सभापति कमला अग्रवाल शिक्षा समिति सभापति गायत्री बेहरा निर्विरोध निर्वाचित हुए।।

सहकारिता और उद्योग समिति के लिए सभापति घनश्याम मालाकार सदस्यगण सहोद्रा सिदार, कन्हाई पटेल,ओमप्रकाश बेहरा,कुन्ती राठिया एवं संचार तथा संकर्म स्थायी समिति के लिए सभापति गीतांजली पटनायक,सदस्यगणों गीता पैकरा, कल्पना प्रधान, सहोद्रा सिदार, प्रेम कुमारी राठिया एवं कृषि समिति सभापति कमला अग्रवाल,संजय टोप्पो,बालमती किसान,यगसेनी सिदार,दिनेश बेहरा,शिक्षा समिति सभापति गायत्री बेहरा,सदस्य नन्दनी राय,सहोद्रा सिदार,कमला मित्तल,ओमप्रकाश बेहरा शामिल है।



