अखिल भारतीय अघरिया समाज बिलासपुर ग्रामीण कार्यकारिणी का सम्मान समारोह

अखिल भारतीय अघरिया समाज बिलासपुर ग्रामीण कार्यकारिणी का सम्मान समारोह
तमनार @संदेशा 24
अखिल भारतीय अघरिया समाज बिलासपुर ग्रामीण का दिनांक 11 अप्रैल 2025, शुक्रवार सामुदायिक भवन अघरिया समाज खैरा जयरामनगर में अखिल भारतीय अघरिया समाज बिलासपुर ग्रामीण के कार्यकारिणी एवं परिक्षेत्रीय ग्राम प्रमुखों की बैठक रखी गई

जिसमें सर्वप्रथम हमारे समाज के इष्ट देव श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया जिसमें निम्न विषय पर चर्चा किया गया। अखिल भारतीय अघरिया समाज का 1 वर्ष पूर्ण होने पर आय व्यय की जानकारी व समाज द्वारा अनुमोदन किया गया।
केंद्रीय समिति में कार्यकारिणी की विस्तार में बिलासपुर ग्रामीण से स्थान प्राप्त सदस्यों का सम्मान कार्यक्रम जिसमें केंद्रीय उपाध्यक्ष कार्तिक राम पटेल, अंचल प्रभारी, मुरलीधर पटेल, आंचलिक सचिव परमेश्वर पटेल,

सह युवा सयोजक लक्ष्मेंद्र पटेल, बिलासपुर शहर से अंचलिक सचिव पुणेश पटेल ,संपादक देवानंद पटेल, अंचलिक प्रवक्ता, गिरजाशंकर चौधरी, केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है सभी को साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। बिलासपुर ग्रामीण कार्यकारणी में विधि सलाहकार गोविन्दराम कौशिक जी को श्री फल एवं साल से सम्मानित किया गया।



